हर एक रिश्ता अपनी जगह जरूरी होता है। दोस्त और लाइफ पार्टनर ये दोनों रिश्ते अलग होते हैं। इन रिश्तों में बैलेंस रखना आना चाहिए। हम हर बात किसी को भी नहीं बता सकते। जैसे दोस्तों की हर बात जीवनसाथी से नहीं की जा सकती, वैसे ही शादीशुदा जिंदगी की भी बहुत सी बातें फ्रेंड्स के सामने नहीं करनी चाहिए। यहां जानें कि कौन से सीक्रेट्स नहीं बताने चाहिए।
Financial Condition
शादी के बाद बहुत से बदलाव आते हैं, इन बदलावों में फाइनेंशियल कंडीशन भी आती है। अक्सर ऐसा होता है कि कुछ आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है, लेकिन थोड़े समय बाद जरूर संभल जाती है। इसलिए अपने दोस्तों को बता कर अपनी और अपने पार्टनर की बेइज्जती न कराएं।
लड़ाई-झगड़े
हर शादीशुदा जिंदगी में लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। यदि आप हर छोटी बात अपने दोस्तों को बताएंगे तो परेशानी हो सकती है। इससे आपके रिश्ते को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में आप उन्हें अपने रिलेशनशिप की खामियों से रूबरू करवा रहे हैं।
Bedroom Secretes
मैरिड लाइफ के बाद हस्बैंड और वाइफ के बीच बहुत से बेडरूम सीक्रेट्स होते हैं। ये सीक्रेट्स इन्हीं के बीच रहने चाहिए। दोस्तों में शेयर करते हो तो आपकी पर्सनल स्पेस खराब होगी। अगर आपके पार्टनर को इस बारे में पता चला तो उसे भी बहुत बुरा लगेगा।
सास बहू की कहासुनी
ये तो सभी को पता है कि हर घर में सास और बहू के बीच लड़ाई होती रहती है। कोशिश करें कि इन झगड़ों को आपस में ही सुलझा लें। दोस्तों को न ही बताएं, इससे घर का क्लेश पब्लिक हो सकता है।
