काफी समय से डेटिंग ऐप का चलन बढ़ गया है। जो लोग अपने लिए पार्टनर की तलाश करना चाहते हैं, उनके लिए डेटिंग ऐप एक बहुत अच्छा सहारा है। इन डेटिंग ऐप के जरिए लोग इमोशनल खालीपन तो दूर करते ही हैं, साथ ही फिजिकल खालीपन भी। सुनने में या यूस करने में ये बहुत अट्रैक्टिव लगता है, लेकिन असल में उतना ही खतरनाक है तो यहां जानिए डेटिंग ऐप यूज करना क्यों रिस्की है।
Fraud
बहुत बार ऐसा होता है कि इन ऐप पर फेक प्रोफाइल्स बनाई जाती हैं, जिसके चलते सामने वाले को बहला-फुसला के पर्सनल डीटेल ले ली जाती है, जिसके बाद पैसों की डिमांड की जाती है। ऐसे बहुत से साइबर धोखाधड़ी के केस हो चुके हैं, इसलिए सतर्क रहें और अपनी निजी जानकारी शेयर बिल्कुल भी न करें, जब तक आप श्योर न जाएं।
Emotional Fool
लोग अक्सर इसी उम्मीद से डेटिंग ऐप्स पर जाते हैं कि उन्हें कोई सच्चा और अच्छा पार्टनर मिल जाए, लेकिन बहुत बार उनके साथ गलत हो जाता है। ऐसे लोग इमोशनल तरीके से जुड़ जाते हैं, लेकिन दूसरी तरफ वे इंसान सिर्फ टाइम पास के मकसद से आता है। इस वजह से व्यक्ति डिप्रेशन, और दुख का शिकार हो सकता है। इसलिए इमोशनल फूल बनने से पहले सही तरह जांच कर लें।
Risk
इन ऐप्स पर किसी अजनबी से मिलना किसी खतरे से कम नहीं है, क्योंकि सामने वाले के क्या इरादे हों ये हम नहीं जानते। बहुत बार ऐसा होता है कि ऑनलाइन बातचीत के बाद अगर कोई मिलने जाए तो उसे लूट लिया जाता है या दूसरे तरह के अपराधों का शिकार होना पड़ता है, इसलिए अपनी सेफ्टी का ध्यान सबसे पहले रखें।
Data theft and loss of Privacy
इन ऐप्स पर प्रोफाइल या अकाउंट बनाने के लिए निजी जानकारी, फोटो और दूसरे तरह के डेटा की जरूरत होती है। ऐप के सुरक्षित न होने पर आपका डेटा लीक हो सकता है और आपकी इस जानकारी का गलत प्रयोग किया जा सकता है, इसलिए हमेशा सुरक्षित ऐप पर ही विश्वास करें।
