बेवजह से वजन बढ़ना और हार्मोन्स में उतार-चढ़ाव होना थायराइड बढ़ने के लक्षण ही हैं। थायराइड हमारे गले में मौजूद तितली के आकार की एक ग्रंथि होती है जिसमें गड़बड़ी होने के कारण आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं जिससे बचाव करना जरूरी है। आपको अपने खान-पान का खास ध्यान रखना चाहिए, डायटिशियन रमिता कौर ने थायराइड कंट्रोल करने के लिए घर में मौजूद 6 जड़ी बूटियों से तैयार हर्बल ड्रिंक की रेसिपी शेयर की है इसे पीने से आपको थायराइड कंट्रोल करने में मदद और वजन कंट्रोल करने में भी ये ड्रिंक फायदेमंद साबित होगी।

थॉयराइड कंट्रोल करने के लिए हर्बल ड्रिंक पीने के फायदे

. दालचीनी में एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं, जो सूजन को कम करने और थायराइड फंक्शन को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं।

. जायफल में मैग्नीशियम और मैंग्नीज जैसे मिनरल्स होते हैं जो थायराइड फंक्शन के बेहतर तरीके से काम करने के लिए जरूरी हैं।

. हल्दी सूजन-रोधी गुणों से भरपूर होते हैं जो थायरायड ग्लैंड में सूजन को कम करने और इसे कंट्रोल करने में मदद करता है।

.अदरक एंटी-ऑक्सिडेंट और सूजन-रोधी गुणों से भरपूर होता है जो थायराइड को कंट्रोल रखने और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।

. थायराइड कंट्रोल करने के लिए इस ड्रिंक को पीने के साथ बैलेंस्ड डाइट को अपनी डाइट में शामिल करें और किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

. मुलेठी में ऐसे यौगिक होते हैं जो हार्मोन्स के स्तर को संतुलित करने और थायराइड को बेहतर ढंग से काम करने में मदद कर सकते हैं।

.जीरा में ऐसे कंपाउंड्स पाए जाते हैं जो थायराइड फंक्शन और चयापचय को मैंटेन करने में मदद करते हैं।

ऐसे बनाएं हर्बल ड्रिंक

दालचीनी- 1 इंच
कसा हुआ अदरक- 1/2 छोटा चम्मच
जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
जायफल पाउडर- एक चुटकी
मुलेठी- 1 इंच
नींबू का रस- ½ चम्मच
पानी- 150 मि.ली.
हल्दी- एक चुटकी

इस तरह बनाएं ड्रिंक

. एक सॉस पैन में पानी डालें और पानी को अच्छे से उबाल लें।

. अब उबलते पानी में सभी सामग्रियों को एक साथ डाल दें।

. इसके बाद गैस की आंच कम कर दें और मिश्रण को 10 मिनट तक अच्छे से उबलने दें।

. तैयार हर्बल ड्रिंक को एक कप में छान लें।

. इसमें आप स्वाद के लिए शहद भी मिला सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *