कैंसर के इलाज में डॉक्टर रोग की गंभीरता के आधार पर इलाज की प्रक्रिया चुन सकते हैं। इसके इलाज में रेडियोथैरेपी और कीमोथेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ मरीजों को कीमोथेरेपी के कई सेशन से गुजरना पड़ता है। इलाज की थेरेपिज से व्यक्ति के शरीर में कई हानिकारक प्रभाव भी दिखाई देते हैं। इनमें म्यूकोसाइटिस को भी शामिल किया जाता है। इस स्थिति में मुंह और आंतों के मार्ग को कवर करने वाली परत जिसको म्यूकस मेम्ब्रेन कहते हैं इसमें सूजन आ जाती हैं। इस सूजन की वजह से मुंह में छाले हो सकते हैं। इसके अलावा व्यक्ति को खाना खाते समय गले में दर्द होता है। म्यूकोसाइटिस होने पर व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। इसके इलाज में सही खानपान और इलाज मुख्य भूमिका निभाता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि आप इससे अपना बचाव कैसे कर सकते हैं।

धूम्रपान शराब से दूरी बनाएं

धूम्रपान और शराब म्यूकोसाइटिस के लक्षण को बढ़ा सकते हैं। धूम्रपान और एल्कोहल म्यूकस मेम्ब्रेन में संवेदनशीलता को बढ़ाने का कारण बन सकते हैं। इससे इंफेक्शन का खतरा ज्यादा होता है। इसे दूरी बनाने से म्यूकोसाइटिस से रिकवर करने और बचाव में मदद मिलेगी।

डाइट में बदलाव करें

म्यूकोसाइटिस से बचने के लिए ऐसे आहार का सेवन करें जो नरम और आसानी से पचने वाले हों। ठंडे और लिक्विड फूड का सेवन करना फायदेमंद रहेगा ऐसे में आप दही, शेक या फलों के जूस का सेवन करें। वहीं, इस दौरान मसालेदार, ज्यादा खट्टे और देरी से पचने वाले आहार का सेवन न करें, इससे म्यूक्स मेम्ब्रेन को नुकसान हो सकता है।

ओरल हाइजिन का ध्यान रखें

स्टडी के अनुसार म्यूकोसाइटिस से बचाव के लिए नियमित रूप से मुंह की सफाई करें। दिन में कम से कम दो बार सोफ्ट ब्रिसल वाले ब्रश से दांत साफ करें और एक माइल्ड माउथवॉश का इस्तेमाल करें। यह मुंह में बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है और संक्रमण का खतरा कम करता है।

नियमित रूप से चेकअप कराएं

कैंसर का इलाज कराने वाले मरीजों को अपनी ओरल हेल्थ की जांच नियमित रूप से करवानी चाहिए। डॉक्टर म्यूकोसाइटिस के प्रभाव को कम करने के लिए डॉक्टर मरीज को माउथ रिंस या कुछ दवाईयां दे सकते हैं। इस दौरान किसी भी तरह से लक्षणों को नजरअंदाज न करें।

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं

शरीर को हाइड्रेट रखना म्यूकोसाइटिस से बचने में मदद कर सकता है। दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं ताकि मुंह न सूखें। इससे म्यूकस मेम्ब्रेन हाइड्रेटेड रहती है। पानी के अलावा, आप नारियल पानी या सूप का भी सेवन कर सकते हैं।

गर्म चीजें न खाएं

इस दौरान गर्म चीजें न खाएं। साथ ही ठंडी चीजों को खाने से भी समस्या में आराम मिलेगा। इस दौरान मुंह की समस्याओं को दूर करने के लिए मसालेदार खाने से दूरी बनाएं। साथ ही, अन्य तरह की समस्याओं से बचने के लिए आप डॉक्टर से संपर्क करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *