तंदरुस्ताए नमः — नीमा (NIMA) जालंधर की मासिक संगोष्ठी का आयोजन स्थानीय होटल में डॉ. एस.पी. डालिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस समारोह का आयोजन एनएचएस अस्पताल के सहयोग से किया गया, जिसमें जालंधर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों ने स्वास्थ्य संबंधी कई गंभीर मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी।

भगवान धनवंतरी पूजन से हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धनवंतरी की पूजा से हुई। इसके बाद नीमा के सेक्रेटरी डॉ. राजीव धवन ने सभी सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया। संस्था के दिवंगत सदस्यों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

एनएचएस अस्पताल की सुविधाओं का परिचय

एनएचएस अस्पताल की ब्रांड स्ट्रैटजिस्ट मिस आरती शर्मा ने अस्पताल में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि एनएचएस अस्पताल कैसे आधुनिक चिकित्सा सेवाएं देकर मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य दोनों को प्राथमिकता देता है।

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

डॉ. सतिंदर पाल अग्रवाल (यूरोलॉजिस्ट) ने प्रोस्टेट सर्जरी में HOLEP तकनीक के लाभ बताए। इस प्रक्रिया से मरीज को कम समय में राहत मिलती है और अस्पताल में न्यूनतम समय तक रहना पड़ता है।

डॉ. सौरभ मिश्रा (गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट) ने लिवर फेल्यर, हेपाटाइटिस और पेट की अन्य गंभीर बीमारियों पर बात की। उन्होंने समय पर इलाज और सही खानपान को आवश्यक बताया।

डॉ. संजय शर्मा (नेफ्रोलॉजिस्ट) ने किडनी फेल्यर की बढ़ती समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक लक्षणों को पहचान कर समय पर इलाज से जान बचाई जा सकती है।

डॉ. साहिल सरीन (कार्डियोलॉजिस्ट) ने छाती दर्द के कारणों और ECG की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हर छाती दर्द हृदय रोग नहीं होता, लेकिन लक्षणों की पहचान जरूरी है।

महिलाओं के लिए विशेष सम्मेलन की घोषणा

नीमा वुमन फोरम की प्रधान डॉ. रीना कक्कड़ और सेक्रेटरी डॉ. विनीता गोस्वामी ने पंजाब स्तर पर आयोजित होने वाली वुमन डॉक्टर्स कांफ्रेंस की जानकारी दी और महिला चिकित्सकों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

सम्मान और समापन

सभी वक्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन डॉ. मोहम्मद उरफान ने कुशलतापूर्वक किया। डॉ. विपुल कक्कड़ को कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार के रूप में विशेष धन्यवाद दिया गया।समारोह के अंत में डॉ. एस.पी. डालिया ने सभी उपस्थित सदस्यों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। वहीं इस अवसर पर डॉ. परविंदर बजाज, डॉ. के.एस. रेना, डॉ. जीतेन्द्र परभाकर, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. गुरपाल चौहान, डॉ. विनायक, डॉ. राजेश चांदना, राकेश गुप्ता, मोहिंदर निर्मल, रतन शर्मा व अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *