हर साल की तरह पूरी जगन्नाथ रथयात्रा आज से शुरु हो गई है। यह धार्मिक श्रद्धा का तो प्रतीक है ही इसके साथ ही लोगों का इससे भावनात्मक जुड़ाव भी है। लाखों लोग दूर-दूर से भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में भक्तों का जोश भी दिखता है लेकिन इस आस्था के सैलाब में शरीर को नजरअंदाज करना आपको भारी पड़ सकता है। भीड़, उमस और तपती गर्मी के कारण शरीर थक सकता और बीमारियों का भी खतरा बढ़ेगा। ऐसे में यदि आप भी इस पवित्र यात्रा में शामिल होने वाले हैं तो कुछ जरुरी सावधानियां अपनाएं। इससे आपका सफर और सेहत दोनों ही अच्छा रहेगा।

खुद को रखें हाइड्रेटेड

तेज गर्मी और लंबी दूरी में डिहाइड्रेशन सबसे बड़ा खतरा है ऐसे में अपने साथ हमेशा पानी की बोतल रखें। यदि मुमकिन है तो नींबू पानी, नारियल पानी या ओआरएस और मिनरल्स की कमी न हो।

भीड़ में रखें धैर्य

यदि आपको थकान महसूस हो तो रुकें छांव में बैठ जाएं और आराम करें। खुद की दूसरों के साथ तुलना न करें। यात्रा आपकी श्रद्धा है न की भीड़ में सबसे जैसे चलना है।

हल्का ही खाना खाएं

भारी, ऑयली और मसालेदार खाना खाने से बचें क्योंकि गर्मी में यह पाचन तंत्र पर असर डालेंगे। घर में बना हल्का खाना जैसे कि खिचड़ी, फल या सादा परांठा अपने साथ में रखें।

दवाईयां और जरुरी सामान रखें

ब्लड प्रेशर, शुगर या अन्य बीमारियों से जूझ रहे अपनी दवाईयां, जरुरी मेडिकल किट और डॉक्टर का पर्चा साथ में जरुर रखें। इसके अलावा एक छोटा सैनिटाइजर और मास्क भी रखें।

आरामदायक और ढीले कपड़े ही पहनें

भीड़ में ज्यादा गर्मी और पसीना आता है ऐसे में सूती और ढीले कपड़े पहनें। टोपी या गमछा सिर पर रखें ताकि सूरज की तेज किरणों से बचाव हो पाए।

इस बात का भी रखें ध्यान

रथयात्रा में आस्था की डोर जितनी मजबूत होगी शरीर की देखभाल उतनी ही जरुरी हो जाती है। यदि आप थोड़ी सी सावधानी और तैयारी के साथ यात्रा पर निकलेंगे तो यह अनुभव यादगार और सुरक्षित दोनों ही रहेगा। इसके अलावा भगवान के दर्शन तभी सार्थक होंगे जब आप खुद हेल्दी और सुरक्षित रहेंगे।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *