दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने अपना प्रचंड रुप दिखाना शुरु कर दिया है। इस खतरनाक मौसम में भयंकर गर्मी और लू लोगों के शरीर पर बुरा असर डालती है इसके कारण थकावट, चक्कर आना, डिहाइड्रेशन और बेहोशी भी हो जाती है। इसी बीच आजकल भयंकर गर्मी के कारण लोग बेहोश भी हो जाते हैं। गर्मी के इन दिनों में यदि कोई बेहोश हो तो उसको तुरंत पानी पिलाने की कोशिश करनी चाहिए लेकिन यह आपके लिए खतरनाक हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि भयंकर गर्मी से कोई बेहोश हो जाए तो क्या करना चाहिए और आप इससे अपनी जान कैसे बचा सकते हैं।
कारण
यह उस समय होता है जब शरीर बहुत गर्म हो जाए या उसे ठंडा करने में दिक्कत आए। इसके साथ ही ज्यादा पसीना आने के कारण शरीर का पानी और नमक भी कम हो जाता है। इससे ब्लड प्रेशर गिर जाता है और दिमाग तक खून भी कम पहुंचता है और इसके कारण चक्कर भी आते हैं और इंसान बेहोश हो जाता है। इसके अलावा यह ज्यादातर उस समय होता है जब कोई धूप में बाहर काम करे, बंद और भीड़-भाड़ वाल जगहों में हो। बिना एसी वाले वाहन में लंबी यात्रा कर रहा हो पानी कम पी रहा हो या डिहाइड्रेशन और हार्ट या शुगर का मरीज हो। इन सभी चीजों के कारण भी ऐसी भयंकर गर्मी से भी कोई बेहोश हो सकता है।
गर्मी से बेहोश हो जाए तो क्या करें
भयंकर गर्मी के कारण यदि कोई बेहोश हो जाए तो सबसे पहले व्यक्ति को तुरंत छांव या फिर ठंडी जगह में ले जाएं। यदि आप घर के अंदर हैं तो घर के बंद फैन और खिड़कियां खोल दें। इसके अलावा व्यक्ति को आराम से लिटाएं और पैरों को थोड़ा ऊपर करें ताकि खून दिमाग तक जाए। इसके साथ ही यदि व्यक्ति ने टाइट कपड़े पहने हैं तो कपड़े ढीले करें जैसे शर्ट के बटन खोलें, बेल्ट ढीली करें, ठंडा पानी या बर्फ लपेटकर माथे, गर्दन और कलाई पर रखें।
धीरे-धीरे ठंडा पानी या नमक चीनी का घोल पिएं
होश जब आए तो धीरे-धीरे ठंडा पानी या नमक-चीनी का घोल पिएं लेकिन कोई भी गर्म या कैफीन वाली ड्रिंक न पिएं। इसके अलावा हार्ट बीट और सांस ठीक है या नहीं देखें। यदि कुछ गलत लगे तो एंबुलेंस को बुलाएं। वहीं यदि व्यक्ति को 1-2 मिनट के बाद भी होश न आए तो तुरंत हॉस्पिटल में ले जाएं। इसके अलावा भयंकर गर्मी से यदि कोई बेहोश हो जाए तो यह ध्यान रखें कि व्यक्ति के चारों ओर भीड़ न लगाएं। जबरदस्ती उसको हिलाएं और थप्पड़ न मारें। बेहोश व्यक्ति को जबरदस्ती कुछ पीने या खाने को न दें और बेहोशी में व्यक्ति को अकेला न छोड़ दें।

बेहोश होने से पहले मिलते हैं ये संकेत
भयंकर गर्मी से बेहोशी आने से पहले शरीर कुछ संकेत देता है। यदि समय रहते इन संकेतों पर ध्यान न दिया जाए तो बड़ी दिक्कतों से बचा जा सकता है। बेहोश होने से पहले कई बार व्यक्ति को चक्कर या सिर घूमना, हार्ट बीट तेज होना, इसके अलावा हीट एक्सहॉशन के दौरान शरीर बहुत पसीना बहाता है। इससे स्किन ठंडी, गीली और चिपचिपी लगेगी उल्टी या मतली आना, ज्यादा पसीना आना, थकान या कमजोरी और कई बार बेहोश होने से पहले गर्मी का असर सिर पर पड़ेगा वहीं व्यक्ति को बातें समझने में दिक्कत भी होने लगती है।
