पिछले दिनों पूना में नीमा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में डॉ. परविंदर बजाज को सर्वसम्मति के साथ राष्ट्रीय महासचिव चुना गया। चुनाव की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. अनिल नागरथ ने कहा कि पिंपरी चिंचवड़ पूने में अदित्य बिड़ला अस्पताल में मुख्य चुनाव अधिकारी अमरावती से डॉ. मनोज कुमार सांगले जी तथा दो सहायक निर्वाचन अधिकारी नासिक से डॉ. दिवेंद्र बच्चाव तथा संभाजी से डॉ. किरण देशपांडे की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।

कुल भरे गए 29 फॉर्म
कुल 29 फॉर्म भरे गए जिसमें प्रधान पद के लिए एक सैक्टरी जनरल पद के लिए दो तथा कोषाध्यक्ष के लिए एक-एक उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें से 23 फॉर्म सही निकले। इनमें से वाराणसी से सैक्टरी जनरल के उम्मीदवार डॉ. एस एन पांडे जी ने डॉ. परविंदर बजाज के हक में नामांकन वापिस ले लिया। ऐसे में पहले के तीनों पदों पर वह सर्वसम्मति से चुने गए।

डॉ. विशाल भनोट ने निभाई खास भूमिका
सारी चुनाव प्रक्रिया में राष्ट्रीय स्पोक्स पर्सन डॉ. विशाल भनोट ने खास भूमिका निभाई। इसके साथ ही नीमा पंजाब की टीम ने डॉ. अनिल नागरथ के नेतृत्व में तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्प वर्षा और शाल देकर सम्मानित किया गया।

जांलधर रेलवे स्टेशन पर नीमा के डॉक्टर्स का हुआ स्वागत
वहीं आज जालंधर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। पंजाब नीमा के महासचिव डॉ. अनिल नागरथ ने बताया कि नीमा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों को जैसे ही बताया कि डॉ. परविंदर बजाज को जैसे ही सर्वसम्मति से महासचिव बनाया गया वैसे पूरे भारत वर्ष के अलग-अलग क्षेत्र से आए हुए प्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा करके उनको बधाई दी।

डॉ. परविंदर बजाज ने किया धन्यवाद
डॉ. परविंदर बजाज ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि जैसे वो पंजाब नीमा के अध्यक्ष पद पर रहते हुए सेवा करते रहे हैं वैसे ही इस पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद तन मन से सेवा करते रहेंगे।

स्टेशन पहुंचे जालंधर नीमा के प्रेजिडेंट डॉ. एस पी डालिया
वहीं जालंधर के सिटी स्टेशन पहुंचने पर जालंधर नीमा के प्रेजिडेंट डॉ. एस.पी डालिया अपनी पूरी टीम के साथ डॉ. परविंदर बजाज का स्वागत करने पहुंचे। इस दौरान पंजाब वुमेन्स फॉर्म की प्रधान डॉ. वीना गुंबर, जालंधर नीमा वुमेन्स फॉर्म की प्रेजिडेंट डॉ. रीना कक्कड़, डॉ. सुनीता नागरथ, डॉ. संजीव धवन, डॉ. वरुण अग्रवाल, डॉ. सतबीर सिंह, डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद रही।

