काफी समय से बच्चों में Anime देखने का पागलपन सवार है। ये सब lockdown से ज्यादा शुरू हो गया था। पहले भी बच्चे और लोग anime देखते थे पर एक trend आया फिर सभी शुरू हो गए। इस वजह से बच्चों का मन बाकी कामों में लगना बंद हो गया। अभी भी बच्चे कहते हैं कि एक एपिसोड के बाद वे पढ़ना या बाकी कोई काम करेंगे पर वो टाइम आता नहीं है। बच्चों की इन हरकतों से मां-बाप बहुत परेशान हैं। बच्चों और लोगों को anime का इतना craze है कि रात को भ binge watch करते हैं।

Binge Watch

बिंज वॉचिंग का मतलब बताए तो, एक के बाद एक टीवी सीरीज़ के कई या सभी एपिसोड एक साथ देख लेना। अब कभी -कभी बिंज वॉचिंग अच्छी लगती है पर रोजाना बिल्कुल भी नहीं। अगर बच्चों के स्कूल चल रहे हैं और वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं तो माता-पिता के लिए यहां कुछ टिप्स हैं, जिनकी मदद से वे अपने बच्चों को बिंज वॉचिंग से हटा सकते हैं।

बिंज-वॉचिंग करते हैं तो इससे अलगाव और सामाजिककरण और जुड़ाव की कमी होती है। यह एक दवा की तरह है जो लत की ओर ले जाती है। लाजमी है कि इससे नींद में बाधा पड़ती है। इससे फिर बच्चे की संज्ञानात्मक क्षमता और उसके सीखने की शक्ति प्रभावित होती है। शारीरिक गतिविधि में कमी होती है और मोटापा आता है। इससे अवसाद और चिंता भी होती है।

Side effects of Binge Watching animes

टीवी देखने का नियम बनाते हैं तो बच्चे जानबूझकर नियम तोड़ते हैं। बच्चा आक्रामक है, नखरे करता है या जब टीवी देखने से रोकते हैं तो वह चिढ़ जाता है। अनियमित नींद पैटर्न और नींद की कमी। बच्चा बाहर जाकर खेलने से मना करेगा या बाकी सभी पाठ्येतर गतिविधियाँ बंद कर देगा। हो सकता है कि आपका बच्चा वैसी हरकतें करना शुरू भी कर दे।

माता-पिता इस तरह हटाएं बच्चों की लत

माता-पिता बच्चों का टीवी देखना पूरी तरह से बंद न करें, बल्कि संतुलन बनाए रखने की ज़रूरत है। एक शर्त रख लें कि जब बच्चा अपना होमवर्क पूरा कर ले, तब ही वे अपना शो देख सकता है। जब बच्चा खेल ले, तब वे YouTube पर जा सकता है। एक और नियम हो सकता है कि घंटे तय करें, नहीं तो आपका बच्चा बारह घंटे तक टीवी देखने के बाद आँखें टेढ़ी और हतप्रभ दिखाई देगा।

अपने बच्चे के साथ समय बिताएं। हो सके तो अपने बच्चे के साथ बैठकर देखें ताकि आपको पता भी हो कि किस तरह का content आपका बच्चा देख रहा है और आपको समय का भी साथ-साथ पता लगता रहेगा। अगर आपका बच्चा किसी गैजेट से या शो से दूर नहीं हो पा रहा है, तो किसी काउंसलर से मिलना समझदारी है जो इस लत वाले व्यवहार का इलाज करने में मदद कर सकता है।

आप अपने बच्चों के साथ My Hero Academia या Ghibli studio की मूविज देख सकते हैं, क्योंकि ghibli studio बच्चों को ध्यान में रखकर ही कोई anime बनाता है। चाहे तो आप One Punch Man, A Silent Voice, Attack on Titan, Death Note, Demon Slayer आदि बच्चों के साथ देख सकते हैं और ये series काफी हद तक फेमस भी है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *