बहुत से लोग हैं जो दिनभर में कई तरह की ड्रिंक्स पी लेते हैं। कभी थकान लगती है, कभी टेस्ट के लिए तो कभी सिर्फ इसलिए क्योंकि वो आसानी से मिल जाते हैं पर ये ही आपकी आदतें किडनी को धीरे-धीरे बर्बादी की ओर ले जा रही है। डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स भी बार-बार चेतावनी देते हैं कि कुछ आम ड्रिंक्स, जिन्हें हम बगैर सोचे-समझे पी लेते हैं, हमारे शरीर के लिए खतरनाक है।
इसकी जानकारी बच्चे तक को होती है कि किडनी हमारे शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालती है,पर वहीं अगर हम रोजाना ये ड्रिंक पीते रहें तो धीरे-धीरे इसका फंक्शन कमजोर हो जाता है तो चलिए जानते हैं कि कौन सी ऐसी 5 ड्रिंक्स हैं जो सेहत के लिए खतरनाक है।
Dark-colored Soda
अगर आपको काले रंग की सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसे कोला पसंद है तो उसमें फॉस्फोरिक एसिड की मात्रा ज्यादा होती है। जिससे किडनी स्टोन और किडनी फेलियर का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही इसमें शुगर और कैफीन भी ज्यादा होता है, जिससे किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ता है।
Fruit Drinks
आपको बता दें कि जो पैकेज्ड फ्रूट ड्रिंक्स होते हैं उनमें नेचुरल जूस से ज्यादा प्रिजर्वेटिव्स और एडेड शुगर मौजूद होती है। इससे एक तो डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है और साथ ही किडनी पर भी असर पड़ता है।
Liquor
ये तो आपको पता ही है कि शराब किडनी के लिए सबसे खतरनाक है। इससे शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ता है और ब्लड प्रेशर असंतुलित हो जाता है। अगर आप लंबे समय तक नियमित रूप से शराब पीते हैं तो किडनी के फंक्शन स्थायी रूप से खराब हो सकते हैं।
Energy Drinks
जो एनर्जी ड्रिंक्स होते हैं उनमें हाई कैफीन और शुगर कंटेंट होता है, जिससे किडनी पर तनाव पड़ता है। इससे शरीर में यूरिनेशन बढ़ जाता है और फिर शरीर पानी खो देता है और किडनी पर असर पड़ता है।
Sports Drink
चाहे स्पोर्ट्स ड्रिंक्स को हेल्दी बताया जाता है पर इनमें हाई सोडियम और एडेड शुगर होता है। ऐसे में नियमित सेवन किडनी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
