एक बात सोचिए, आप पूरी तरह से हेल्दी हैं। कोई भी बुरी आदत जैसे सिगरेट या वेप आदि नहीं करते और आपको कोई न ही सांस की बीमारी है, पर फिर भी एक दिन अचानक आपकी छाती में तेज दर्द होता है और सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। आपको लगेगा कि हार्ट अटैक आने वाला है पर असलियत में आपके फेफड़ों की हवा लीक हो रही है यानि आपके फेफड़े पंक्चर हो चुके हैं। ये बात सुनने में इतनी डरावनी है और जो इससे गुजरते हैं उन्हें कितनी तकलीफ होती होगी। इस डरावनी स्थिति को न्यूमोथोरैक्स बोलते हैं और अब वैज्ञानिकों द्वारा इसके पीछे एक छुपे हुए ‘जानलेवा जीन’ की पहचान की गई है।

आपको बता दें कि कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने हाल ही में किए गए एक अध्ययन में जाना कि हर 2,700 से 4,100 लोगों में से एक के शरीर में एक खराब जीन होता है और इसे एफएलसीएन (FLCN) जीन कहते हैं। आपको बता दें कि ये जीन बर्ट-हॉग-डुबे सिंड्रोम नाम की दुर्लभ जेनेटिक बीमारी से जुड़ी है। इसमें फेफड़ों के पंक्चर होने की संभावना, त्वचा पर गांठें बनने और किडनी कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

अध्ययन

अध्ययन किया गया, जिसमें 5.5 लाख से ज्यादा लोगों का डेटा खंगाला गया और पाया कि हर 200 लंबे और दुबले-पतले किशोर या युवा पुरुषों में से एक को फेफड़ा पंक्चर होने की परेशानी हो सकती है। वैसे तो ये तकलीफ अपने आप ठीक हो जाती है या फिर डॉक्टर फेफड़ों से हवा या तरल निकालकर इलाज कर देते हैं, लेकिन अगर किसी का फेफड़ा पंक्चर हो जाए और आमतौर पर वे इस बीमारी वाले लक्षणों में फिट न बैठता हो (जैसे अगर वह 40 वर्ष का है), तो डॉक्टर उसके फेफड़ों की MRI करके जांच करते हैं। वहीं, अगर एमआरआई में निचले फेफड़ों में गांठें दिखाई देती है तो संभावना होती है कि उस व्यक्ति को बर्ट-हॉग-डुबे सिंड्रोम है।

एक्सपर्ट का कहना

प्रोफेसर मार्सिनियाक का कहना है कि अगर किसी को बर्ट-हॉग-डुबे सिंड्रोम है तो उसे किडनी कैंसर का खतरा हो सकता है। इसके अलावा एक अच्छी बात है कि फेफड़ा पंक्चर की समस्या जब होती है को अक्सर किडनी कैंसर के लक्षण दिखने से 10-20 साल पहले होती है, जिसका मतलब हुआ कि अगर समय रहते बीमारी की पहचान हो जाए तो नियमित जांच और मॉनिटरिंग से किडनी कैंसर को समय पर पकड़ा और ठीक किया जा सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *