आपको बता दें कि ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे ज्यादा और जानलेवा कैंसर है। हर साल हजारों महिलाएं इस वजह से अपनी जान गंवा देती हैं। ये इतना खतरनाक कैंसर है कि ठीक होने के बाद भी दोबारा हो सकता है। ऐसे ही बॉलीवुड एक्टर और सिंगर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने ब्रेस्ट कैंसर होने की जानकारी दी। सात साल पहले भी उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हुआ था, जिस वजह से उन्हें मास्टेक्टॉमी यानी की अपना एक ब्रेस्ट रिमूव करवाना पड़ा था। इसलिए इसे समझने के लिए ज़ी न्यूज ने डॉ. मंदीप सिंह मल्होत्रा, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के निदेशक, सीके बिड़ला अस्पताल, दिल्ली से बात की।
दोबारा होने का कारण
वे बताते हैं कि ब्रेस्ट कैंसर कई तरह के होते हैं, जैसे कि हार्मोन रिसेप्टर-पॉजिटिव, HER2-पॉजिटिव और ट्रिपल-नेगेटिव। आपको बता दें कि हार्मोन रिसेप्टर-पॉजिटिव कैंसर कम आक्रामक होते हैं, लेकिन ये कई वर्षों बाद भी वापस आ सकते हैं। दूसरी तरफ HER2-पॉजिटिव और ट्रिपल-नेगेटिव कैंसर ज्यादा आक्रामक होते हैं और जल्दी वापस आ सकते हैं तो ऐसे में पहली बार ब्रेस्ट कैंसर एडवांस लेवल पर पहुंच गया है तो इसका दोबारा होने की संभावना ज्यादा होती है।
ध्यान रखने की बातें, इलाज के बाद
डॉक्टर का कहना है कि इलाज के बाद नियमित रूप से निगरानी और फॉलो-अप बहुत जरूरी है। इलाज के पहले पांच सालों के दौरान टेस्ट्स को रेगुलर करवाना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि ऐसे में कैंसर के दोबारा होने का जोखिम रहता है।
बचाव के उपाय
जानकारी के अनुसार जीन प्रोफाइलिंग और ट्यूमर बायोलॉजी विश्लेषण की मदद से डाइट, सप्लीमेंट्स और जीवनशैली में बदलाव सुझा सकते हैं, जो पुनरावृत्ति के जोखिम को कम करने में मददगार हो सकता हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
