जैसे ही गर्मी आ जाती है तापमान में उछाल दर्ज हो जाता है। ऐसे में जब तापमान और धूप तेज़ हो जाती है तो स्किन पर तो असर पड़ता ही है और साथ ही होंठ भी सूखने लगते हैं। बहुत बार ड्राईनेस इतनी हो जाती है, जिस कारण होंठों से खून तक निकलने लगता है। फिर लोगों को आदत पड़ जाती है कि बार-बार होंठ पर नमी बनाए रखने के लिए जीभ को बार-बार होंठ पर लगाते हैं और फिर होंठ ड्राई हो जाते हैं। फिर इस कारण होंठ पहले की तुलना में ज्यादा फटने लगते हैं। इसलिए हम आपको यहां बताएंगे कि किस तरह नेचुरल तरीके से फटे होंठों को ठीक किया जा सकता है।
फटे होंठों का रखें इस तरह ध्यान
नारियल तेल
बदलते मौसम के चलते आपको होंठ में फट रहे हैं तो आप अपनी होंठों पर दिन में दो बार नारियल का तेल लगाएं। होंठों पर नारियल का तेल लगाते हैं तो ड्राईनेस नहीं रहती। आपको बता दें कि नारियल तेल में कई औषधीय गुण होते हैं, जिससे स्किन स्मूथ बन जाती हैं। चाहें तो आप नारियल तेल की मदद से होंठों की मसाज भी कर सकते हैं।
पेट्रोलियम जेली
अगर होंठों पर पेट्रोलियम जेली लगाते हैं तो भी बेहतर रहता है। रात में सोने से पहले इसे लगा सकते हैं। इससे होंठ नेचुरली मुलायम बनते हैं। इसे लगाते हैं तो पूरे दिन होंठों पर ड्राईनेस नहीं होती और होंठ चमकदार रहते हैं।
शहद
इन सब चीज़ों के अलावा होंठों पर शहद भी लगा सकते हैं। इसे लगाते हैं तो लोगों के होंठ मुलायम बनते हैं। आपको बता दें कि शहद एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है और होंठ गुलाबी के साथ मुलायम बन जाते हैं। इससे होंठों में ड्राईनेस दूर होती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
