बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य के स्कूलों में एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है और ये घोषणा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान की। साथ ही उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत सरकार स्कूली बच्चों को जागरूक कर रही है, क्योंकि अधिक कैफीन का उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

कैफीन है प्रतिबंध का कारण

डॉ. बलबीर सिंह का कहना है कि ये साबित हो चुका है कि एनर्जी ड्रिंक्स में कैफीन की उच्च मात्रा है और ये बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। कई युवा और छात्र द्वारा इस ड्रिंक को अपनी आदत बना लिया जाता है और फिर नींद की कमी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं।

पंजाब के सभी स्कूलों पर फैसला लागू

एनर्जी ड्रिंका पर तो प्रतिबंध लगाया है साथ ही स्ट्रॉबेरी कैंडी पर भी। आपको बता दें कि ये फैसला पंजाब के सभी स्कूलों पर भी लागू होगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *