अच्छी सेहत के लिए पूरी नींद बहुत जरुरी होती है। खासतौर पर प्रेग्नेंट महिलाओं को लिए तो नींद और भी जरुरी हो जाती है। यह समय उनके जीवन का बहुत खास और सेंसिटिव समय होता है। इस दौरान उनके शरीर में कई मानसिक और शारीरिक बदलाव भी होते हैं इससे उनकी नींद पर असर होता है। ऐसे में यदि महिलाएं अच्छी नींद लें तो शारीरिक तौर पर उन्हें काफी राहत मिलती है इसके अलावा शिशु का विकास भी अच्छे से होता है। वैसे तो एक हेल्दी व्यक्ति के लिए 8 घंटे की नींद जरुर होती है लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान नींद और भी जरुरी हो जाती है। ऐसे में आज आपको इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं कि इस दौरान आपको कितने घंटे तक सोना चाहिए।
इतने घंटे तक सोएं प्रेग्नेंट महिलाएं
एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रेग्नेंट महिलाओं को दिन में करीबन 7 से 9 घंटे की नींद लेनी ही चाहिए। इसके अलावा हर महिला की शारीरिक स्थिति और ट्राइमेस्टर के अनुसार ही आपको नींद लेनी चाहिए। पहले और तीसरे ट्राइमेस्टर में थकान बहुत होती है ऐसे में यह जरुरी है कि इस दौरान आप पूरा आराम करें।

प्रेग्नेंसी में अच्छी नींद लेने से मिलेंगे यह फायदे
. पूरी नींद लेने से आपका तनाव और चिंता कम होगी।
. अच्छी नींद से लेने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी। इससे प्रेग्नेंसी में आपका कई तरह की बीमारियों से भी बचाव होगा।
. प्रेग्नेंसी में शरीर की एनर्जी भी बहुत खत्म होती है। ऐसे में यदि आप अच्छी नींद लेंगे तो एनर्जी का स्तर बना रहेगा।
. अगर आपको नींद की कमी हुई तो ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाएगा। इससे प्रेग्नेंसी में कॉम्पिलकेशन्स का खतरा भी रहेगा।
. व्यक्ति जब नींद में हो तो उस दौरान उसके शरीर की मरम्मत और विकास प्रक्रियाएं अच्छे से होती हैं। अच्छी नींद शिशु के हेल्दी विकास के लिए बहुत जरुरी है।
. यदि आपकी नींद पूरी न हो तो हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ेगा। इससे प्रेग्नेंसी में कॉम्प्लिकेशन्स का खतरा भी रहेगा।
सोने का सही तरीका
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए नींद की सही पोजिशन बहुत जरुरी है।
. अपने शरीर को आराम देने के लिए आप घुटनों के बीच और पेट के नीचे तकिया रखना सही रहेगा।
. इस दौरान आप बाईं और करवट लेकर सोएं। यह पोजिशन बहुत अच्छी रहेगी क्योंकि इससे आपका ब्लड फ्लो अच्छा होगा और शिशु को ऑक्सीजन और पोषक तत्व भी अच्छे से मिल पाएंगे।
. प्रेग्नेंसी के आखिरी महीनों में पीठ के बल न सोएं। इससे आपकी रीढ़ की हड्डी और ब्लड फ्लो पर दबाव होगा।
ऐसी सुधारें नींद की क्वालिटी
. सोने से पहले हल्की एक्सरसाइज या स्ट्रेचिंग जरुर करें।
. कैफीन और भारी भोजन न करें।
. अपने सोने और जागने का एक टाइम फिक्स करें।

. शांत और रिलैक्स वातावरण में सोने का प्रयास करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
