रमजान के इस पाक महीने में रोज़े रखे जाते हैं और अल्लाह की इबादत की जाती है। दूसरी तरफ इस माह में वे पूरे दिन कुछ नहीं खाते। ऐसे में रमजान के पावन महीने में वे रोजाना सूर्योदय से पहले सहरी खाते हैं और सूर्यास्त के बाद इफ्तारी की मदद से रोजा खोलते हैं। ऐसे में रोज़े के समय पूरे दिन कुछ खाया भी नहीं जाता और इस चक्कर में शरीर में एनर्जी की कमी हो जाती है। इसलिए एनर्जी की कमी को ठीक करने के लिए सहरी और इफ्तारी में कुछ एनर्जी बूस्टर ड्रिंक को शामिल कर सकते हैं।
ड्रिंक्स
खजूर और दूध शेक
इफ्तारी में आप खजूर और दूध शेक ले सकते हैं। इसे बनाने के लिए चार से पांच खजूर लें और दो से तीन घंटे के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद दूध के साथ ब्लेंड करें। ऐसे में स्वाद को बढ़ाने के लिए बादाम और शहद मिलाएं। इससे रोज़ा भी खोल सकते हैं।
बादाम और केसर मिल्क
एनर्जी ड्रिंक में आप बादाम और केसर के दूध को शामिल कर सकते हैं। दूध में मिलाकर उबालें और उसमें केसर और इलायची। हल्का गुनगुना होने दें और फिर इसका सेवन कर लें। इससे बॉडी हेल्दी रहती है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।
तरबूज और पुदीना जूस
इफ्तार के समय तरबूज और पुदीना के जूस भी शामिल कर सकते हैं। इस जूस के पीने से पानी की कमी दूर होगी और पानी की कमी महसूस नहीं होगी। इसे बनाने के लिए तरबूज के टुकड़ों को मिक्सी में डालें और ब्लेंड कर लें। अब पुदीना के पत्ते डाल दें। स्वाद के लिए नींबू का रस मिला लें। लीजिए आपकी ड्रिंक तैयार है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
