भारत में फैटी लिवर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ये तो सभी को पता ही है कि लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण और सबसे बड़े अंगों में से एक है। ये ब्लड को साफ करने, विषाक्त पदार्थों यानी टॉक्सिन को बाहर निकालने और पोषक तत्वों को एनर्जी में बदलने सहित 500 से अधिक काम करने में माहिर है। लेकिन लोगो की कुछ ऐसी आदतें हैं जो उनके लिवर में फैट जमा कर देती है और कई स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति का लिवर खराब होता है तो भूख न लगना, थकान, पीलिया, बुखार और पेट दर्द जैसी समस्याएं होती हैं। इन दिनों फैटी लिवर की समस्या बढ़ने का मेन कारण खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव है। पर कोई भी चीज़ खराब होने से पहले उसके लक्षण जरूर दिखते हैं और ऐसे ही लिवर के खराब होने से पहले त्वचा और चेहरे पर भी कुछ लक्षण नज़र आते हैं।

आंखों का पीला होना

ऐसे में फैटी लीवर या लिवर की क्षति की स्थिति में त्वचा और आंखों के पीले पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। बिलीरुबिन के लेवल में वृद्धि के कारण त्वचा और आंखों का सफेद भाग पीला होने लगता है।

मुंहासे

जब फैटी लिवर होता है तो चेहरे पर काले धब्बे या लालिमा आने की संभावना हो जाती है। ऐसे में अगर आपका लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा है तो आंखों के नीचे काले घेरे होने का खतरा रहता है। लिवर खराब होने की स्थिती में विषाक्त पदार्थों यानी टॉक्सिन को ठीक से बाहर निकालने में मुश्किल होती है तो इससे थकान, डिहाइड्रेशन और आंखों के नीचे काले घेरे होने लगते हैं।

चेहरे पर सूजन

लिवर की समस्या होती है तो शरीर में पानी जमा होने की समस्या बढ़ जाती है। जिस वजह से चेहरे पर सूजन आ जाती है और त्वचा बेजान हो जाती है।

त्वचा में खुजली और हथेलियों का लाल होना

जब किसी का लिवर खराब होता है तो शरीर में विषैले तत्व जमा हो जाते हैं। जिस वजह से त्वचा शुष्क हो जाती है और खुजली शुरू हो जाती है। ऐसे में अगर शरीर में बहुत ज्यादा खुजली हो रही है तो समझ जाएं कि लिवर में कुछ गड़बड़ी है और तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। इसके अलावा फैटी लिवर या अन्य लिवर की कोई समस्या है तो हथेलियों का रंग गहरा लाल हो जाएगा।

खुद का ध्यान कैसे रखें?

चाहते हैं कि फैटी लिवर या लिवर संबंधी अन्य समस्याओं से बचा जाए तो सबसे पहले अपने खानपान के साथ लाइफस्टाइल का खास ध्यान रखें। ये तो बच्चा भी जानता है कि शराब लिवर का दुश्मन है, क्योंकि शराब के सेवन से लिवर पर ज्यादा दबाव पड़ता है और फैटी लिवर की समस्या बढ़ जाती है। साथ ही अपने आहार में मैदा, चीनी और नमक का सेवन कम कर दें। फास्ट फूड से दूरी रखें और रोजाना एक्सरसाइज करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *