कुछ गर्म ठंडा खाने के कारण मुंह में छाले होने लगते हैं लेकिन अगर यह छाले कुछ हफ्तों में ठीक न हों तो यह मुंह के कैंसर का शुरुआती लक्षण भी हो सकता है। ऐसे में आप लक्षण को नजरअंदाज न करें और हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह जरुर लें। यदि आपको मुंह के छालों के बारे में चिंता हो रही है तो डेंटिस्ट से बात भी करें हालांकि छाले होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि तनाव, टेंशन, पोषण की कमी, गले में कोई इंफेक्शन। वैसे तो यह लक्षण कुछ हफ्तों में खुद ठीक हो जाते हैं।

कब दिखाएं डॉक्टर को?

यदि आपके मुंह के छाले 3 हफ्तों में ठीक न हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं क्योंकि बढ़ते समय के साथ यह ज्यादा दर्दनाक हो सकते हैं। यदि कैंसर हो तो आपको छाले होने के साथ-साथ ब्लीडिंग भी हो सकती है। लाल या सफेद धब्बे के तौर पर दिखते हैं तो जल्दी ठीक नहीं होते। गर्दन में यदि कोई गांठ हो तो भी आप डॉक्टर को दिखाएं क्योंकि यह जानलेवा हो सकता है।

छाले और मुंह के कैंसर में अंतर

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो मुंह के छालों को नासूर घाव के तौर पर भी जाना जाता है। यह घाव मुंह में अंदर की ओर होते हैं। इसके अलावा जीभ, गालों, मसूड़ों या फिर होंठों के अंदर भी नजर आते हैं। यह दिखने में लाल रंग के होते हैं । इसके बीच में आपको सफेद, पीला या भूरा रंग नजर आ सकता है। यह अंडाकार के होते हैं। इनमें होने वाला दर्द तेज से धीमा हो सकता है।

कारण

इसके कई कारण हो सकते हैं ऐसे में इससे बचकर ही रहें। वायरस की वजह से मुंह में इंफेक्शन हो सकती है। यह वायरस हर्पीज, सिम्प्लेक्स या बैक्टीरिया जैसे कि हेलिकोबैक्टर, पाइलोरी भी मुंह के छालों का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा हार्मोनस असंतुलन, पीरियड्स में दिक्कत, खाने के बाद मुंह अच्छे से साफ न होने के कारण भी यह दिक्कत हो सकती है।

क्या होता है मुंह का कैंसर?

मुंह का कैंसर मुंह के छालों से काफी अलग होता है। यह होंठ, जीभ, गाल, मुंह के तले और गले के साथ-साथ अंदर की कोशिकाओं में होता है जो मुंह के कैंसर का कारण बन सकते हैं।

लक्षण

यह कैंसर कई कारणों से हो सकता है जैसे कि तंबाकू और शराब का सेवन करने से, काफी समय तक धूप में रहने से, मुंह साफ न रखने से। यदि किसी व्यक्ति को बार-बार छाले हों और वह ठीक न हो तो इस कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। मुंह में लाल या सफेद धब्बे, बोलने या फिर निगलने में दर्द या दिक्कत होना, लगातार आवाज बैठी रहना, मुंह से खून आना इसके लक्षण हो सकते हैं।

ऐसे में यदि आपको कोई भी लक्षण नजर आए तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *