रमजान का पाक महीना शुरु हो चुका है। मुस्लिम लोगों के लिए यह समय बहुत खास होता है। इस दौरान वह ईद होने तक रोजा रखते हैं। सेहरी में खाना खाने के बाद वह सीधा इफ्तार के समय अपना रोज तोड़ते हैं। लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए रोजा रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में यदि आप भी प्रेग्नेंसी में रोजा रखना चाहती हैं तो आज आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जो आपके काम आएंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में।
पूरी नींद लें
सहरी की तैयारियों के कारण महिलाओं को पूरी नींद नहीं मिल पाती। यदि शरीर में नींद की कमी हो जाए तो सेहत पर असर हो सकता है। ऐसे में आप दिन में अपनी नींद जरुर पूरी करें ताकि नींद की कमी के कारण आपको कोई शारीरिक या फिर मानसिक स्वास्थ्य समस्या न हो। तैयारियों में अपने आप के लिए समय निकालें ताकि आपकी तबीयत न बिगड़ पाए।

सहरी में खाएं ये चीजें
प्रेग्नेंसी में जब भी आप रोजा रख रही हैं तो सहरी और इफ्तारी में खाने वाली चीजों का ध्यान रखें। सहरी में आप ऐसी चीजें खाएं जिससे आप सारा दिन एनर्जेटिक रहें। खजूर, बादाम, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स खाएं। इसके अलावा आप हाई कार्ब्स और कैलोरी वाली चीजें जैसे साबुत अनाज से बने फूड्स, केला, शकरकंद भी जरुर खाएं। ऐसी चीजें खाने से आप सारा दिन एनर्जेटिक रहेंगे।
इफ्तारी में खाएं ऐसी चीजें
इफ्तारी में ज्यादातर ऐसी चीजें खाएं जो आसानी से पच जाए इन्हें खाने से आपको गैस, एसिडिटी और पेट संंबंधी समस्याएं न हों। दही, रायता, सूप, स्प्राउट्स सलाद का सेवन करें। इन चीजों में फाइबर, प्रोटीन, मिनरल्स और शरीर के लिए जरुरी विटामिन्स मौजूद होते हैं। इसके अलावा दूध, जूस और नारियल पानी जैसे तरल पेय पदार्थ जरुर लें। इससे आपके शरीर में पानी की कमी पौष्टिकता के साथ पूरी होगी।

पहली और तीसरी तिमाही में रखें खास ध्यान
प्रेग्नेंसी की पहली और तीसरी तिमाही में प्रेग्नेंट महिलाओं को ज्यादा अलर्ट रहने की जरुरत होती है। इस दौरान यदि आप रोजा रखेंगे तो आपकी सेहत के लिए हानिकारक रहेगा ऐसे में कोशिश करें कि आप रोजा न रखें लेकिन यदि फिर भी आप रखना चाहती हैं तो डॉक्टर से जरुर संपर्क करें। इसके अलावा अगर आपको खून की कमी, थायराइड की समस्या, ब्लड प्रेशर जैसी सेहत संबंधी दिक्कतें है तो रोजा रखना आपके लिए खतरनाक होगा ऐसे में आप रोज रोजा न रखें।
डॉक्टर से जरुर करें संपर्क
रोजा रखते हुए यदि बच्चे की मूवमेंट रुक जाए तो सबसे पहले डॉक्टर को संपर्क करें। ऐसे में आप अपना रोजा तोड़ दें। यदि रोजे रखने के कारण आपका वजन भी कम हो रहा है तो भी रोजा न रखें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
