बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की खूबसूरती के फैंस दीवाने हैं। एक्टिंग के अलावा वह अपनी फिटनेस और वर्कआउट रुटीन के लिए भी जानी जाती हैं। बहुत से लोग यह बात नहीं जानते कि इंडस्ट्री में आने से पहले सोनाक्षी का वजन 90 किलो था लेकिन अपनी विल पॉवर और एक अच्छी वर्करुटीन फॉलो करके उन्होंने अपना 30 किलो वजन कम किया। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि सोनाक्षी कैसे फैट टू फिट हुई थी।
वेट लॉस के लिए करनी पड़ी मेहनत
एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में आए अब 13 साल हो चुके हैं। इस समय में अपने परफेक्ट फिगर के जरिए फैंस को खूब अट्रैक्ट करती है लेकिन इंडस्ट्री में आने से पहले सोनाक्षी का वजन बहुत ज्यादा था। अपना वजन कम करने के लिए उन्हें काफी मेहनत भी करनी पड़ी।
पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/p/B0LieFjACtC/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
फिल्म के लिए फिट हुई सोनाक्षी
सोनाक्षी ने इंटरव्यू में कई बार बताया कि वह शुरु में इंडस्ट्री में काम नहीं करना चाहती थी लेकिन जब उन्हें फिल्म दबंग के लिए कहा गया तो उन्होंने इस रोल में फिट बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत की। इसके लिए सोनाक्षी ने अपना वजन भी कम किया और खुद को मेंटेन भी रखा।
कार्डियो और ब्रिस्क वॉकिंग
आपको बता दें कि एक्ट्रेस कभी भी अपनी वर्कआउट रूटीन नहीं छोड़ती। सोशल मीडिया पर भी अक्सर अपने फिटनेस वीडियो वह शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस कार्डियो और ब्रिस्क वॉकिंग करती हैं। इसके अलावा डांस भी उनकी वर्कआउट रुटीन का खास हिस्सा है।
लो कार्ब्स डाइट से शुरु करती हैं दिन
सोनाक्षी अपने दिन की शुरुआत हाई प्रोटीन और लो कार्ब्स डाइट के साथ करती हैं। एक्ट्रेस ने एकदम से वजन कम करने की जगह धीरे-धीरे शुरुआत के साथ बेबी स्टेप्स लिए। एक्ट्रेस लंच हैवी करती हैं लेकिन दिन में लगभग 2-2 घंटे में वह छोटे-छोटे मील्स भी लेती हैं।
30 किलो वजन किया था कम
इंडस्ट्री में आने से पहले सोनाक्षी ने 30 किलो वजन कम किया था। इसके लिए वह लिक्विड से भरपूर डाइट लेती थी इससे उनके शरीर में हाइड्रेश रहती है। शाम 6 बजे के बाद एक्ट्रेस कार्बोहाइड्रेट नहीं लेती हैं। हैवी मील की जगह वह कुछ-कुछ देर में खाना खाती हैं। शरीर को लचीला बनाए रखने के लिए वह हॉट योगा और स्पिनिंग भी करती हैं।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/p/Bz5CWGPAiQY/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
