जब से इंसान पैदा होता है तब से लेकर 18 साल तक और उससे आगे भी वजन बदलता रहता है। उम्र के हिसाब से हाइट और वजन में बदलाव आते हैं। ऐसे बदलाव जेनेटिक, डाइट और लाइफस्टाइल से प्रभावित होते हैं। अब जो लोग हेल्दी डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं, उनका वजन हर उम्र में बैलेंस रहता है।
BMI के अनुसार जिन लोगों का वजन बैलेंस रहता है वो हर उम्र में तंदुरुस्त रहते हैं। आपको बता दें कि BMI (Body Mass Index) का उपयोग ये निर्धारित करने के लिए किया जाता है कि किसी व्यक्ति का वजन उसकी लंबाई के अनुसार सही है या नहीं। चाहते हैं कि वजन कंट्रोल रहे तो रेगुलर एक्सरसाइज, बॉडी को एक्टिव रखें, नाश्ते को स्किप न करें, संतुलित आहार लें और रोजाना सब्जियों और फलों की 5 सर्विंग लें।
बहुत जरूरी है कि वजन को कंट्रोल करने के लिए आइडियल हाइट और वेट चार्ट का पता हो। हाइट और वेट चार्ट की मदद से ये पता लगाया जा सकता है कि किसी व्यक्ति की हाइट और उम्र के मुताबिक उसका वजन सही है या नहीं। वैसे पुरुषों और महिलाओं के वजन की बात करें तो उनका वजन उनकी उम्र, लाइफस्टाइल और जेनेटिक कारणों के आधार पर अलग-अलग होता है। 18 साल की उम्र से लेकर 50 साल की उम्र तक हाइट में तो कोई बदलाव नहीं आता लेकिन वजन में आता है। इसलिए 18 साल से लेकर 50 साल की उम्र तक वजन कितना होना चाहिए उसके लिए हम आपको लिए एक सिंपल चार्ट लेकर आए हैं।
पुरुषों के लिए Weight Chart
लंबाई (सेमी) वजन (किग्रा)
150 cm 42 – 56 kg
155 cm 45 – 60 kg
160 cm 48 – 64 kg
165 cm 51 – 68 kg
170 cm 54 – 72 kg
175 cm 57 – 77 kg
180 cm 60 – 81 kg
185 cm 64 – 86 kg
190 cm 67 – 90 kg
महिलाओं के लिए Weight Chart
लंबाई (सेमी) वजन (किग्रा)
145 cm 40 – 50 kg
150 cm 42 – 54 kg
155 cm 45 – 58 kg
160 cm 48 – 62 kg
165 cm 51 – 66 kg
170 cm 54 – 70 kg
175 cm 57 – 75 kg
180 cm 60 – 79 kg
185 cm 64 – 84 kg
