ब्रेकफास्ट सारे दिन की जरुरी मील मानी जाती है। इस दौरान आप जो भी खाते हैं सारा दिन एनर्जेटिक रहते हैं ऐसे में आप नाश्ते में क्या खा रहे हैं इस पर खास ध्यान देना चाहिए। कुछ चीजें तो खाली पेट खाना सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है लेकिन कुछ चीजें आपको बिल्कुल भी नहीं खानी चाहिए। इन्हें खाने से आपको पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। इसके अलावा यदि आप मीठा अनाज लगातार खाएंगे तो डायबिटीज टाइप 2 और मोटापे का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में आप नैचुरल मिठास वाला साबुत अनाज और बिना चीनी वाला अनाज भी न खाएं। नाश्ते में कुछ और चीजें खाना भी फायदेमंद नहीं होता। तो चलिए आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि ब्रेकफास्ट में क्या नहीं खाना चाहिए।

फ्लेवर्ड दही

कुछ लोग नाश्ते में फ्लेवर्ड दही खाते हैं लेकिन ब्रिटिशन जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन की रिपोर्ट्स के अनुसार, कई फ्लेवर्ड दही में मिठाई जितनी चीनी पाई जाती है। वही सिंपल ग्रीक दही प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स से भरपूर माना जाता है। फ्लवर्ड दही खाना आपकी सेहत के लिए भी नहीं अच्छा होता है। ऐसे में यदि आप दही नाश्ते में खाना चाहते हैं तो बिना चीनी के या फिर स्वाद के तौर पर आप उसमें ताजे फल और शहद की एक बूंद डालकर खा सकते हैं।

सफेद ब्रेड

बहुत से लोग नाश्ते में सफेद ब्रेड खाते हैं लेकिन आपको बता दें कि यह रिफाइंड और आटे से बनती है। ऐसे में इसमें जरुरी पोषक तत्व और फाइबर भी नहीं मौजूद होते हैं। वहीं कुछ लोग इसमें जैम, मार्जरीन या चॉकलेट लगाकर खाते हैं जिसके कारण दिक्कते बढ़ सकती है। ऐसे ब्रेड खाने से आपका ब्लड शुगर बढ़ सकती है। यदि आप इसको खाते हैं तो आपको फिर से भूख लग जाएगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *