चंदन त्वचा के लिए काफी समय से लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। पूजा-पाठ में भी इसका प्रयोग होता है। ऐसा माना जाता है कि चंदन का तिलक लगाने से दिमाग को भी शांत रखने में मदद मिलती है इसलिए कई लोग चंदन को टीके के रुप में लगाते हैं। इसमें पाए जाने वाले नैचुरल गुण त्वचा को ठंडक देने में मदद करेंगे। फेस वॉश और फेस मास्क बनाने में भी यह इस्तेमाल होता है। होली पर भी चंदन का इस्तेमाल होता है लेकिन शिशु की त्वचा पर चंदन लगाना चाहिए या नहीं आज आपको इस बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।
ऐसा चंदन शिशु के लिए रहेगा सही
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, यदि आप शिशु की स्किन पर नैचुरल चंदन इस्तेमाल करेंगे तो यह बिल्कुल सुरक्षित है। इसे लगाने से शिशु की त्वचा पर कोई भी नुकसान नहीं होगा लेकिन यदि आप कैमिकलयुक्त चंदन शिशु को लगाएंगे तो इससे उन्हें नुकसान हो सकता है। बाजार में जो चंदन मिलता है उसमें प्रिजर्वेटिव्स और कैमिकल्स पाए जाते हैं। इसे अगर आप शिशु की त्वचा पर लगाएंगे तो उसे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। चंदन की लकड़ियों को पीसकर यदि घर में चंदन बनाएंगे तो यह शिशु के लिए फायदेमंद रहेगा।

शिशु की स्किन पर चंदन ऐसे करें इस्तेमाल
चंदन की तासीर ठंडी होती है ऐसे में गर्मियों में यदि आप इसका इस्तेमाल करेंगे तो फायदेमंद रहेगा। गर्मियों में यदि शिशु को घमौरियां हो जाए तो आप उन्हें चंदन का लेप ल गा सकते हैं। यदि शिशु को डायपर पहनने से रैशेज हो रहे हैं या स्किन में कोई एलर्जी है तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका इस्तेमाल करें। शिशुओं के अलावा बढ़ती उम्र के बच्चों की स्किन पर भी आप चंदन इस्तेमाल कर सकते हैं। शिशुओं की त्वचा पर चंदन का लेप आप लगा सकते हैं। इसके अलावा दूध या फिर दही में भी चंदन मिलाकर भी स्किन पर लगा सकते हैं। इससे शिशु की त्वचा को ठंडक मिलेगी। नैचुरल होने के कारण शिशु को इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा लेकिन यदि चंदन लगाने के बाद शिशु को स्किन पर कोई रैशेज नजर आए तो इसका इस्तेमाल न करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
