भारतीय रसोई में ऐसे कई चीजें है जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। इनका सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। इन्हीं चीजों में से एक है अदरक। अदरक से बनी ड्रिंक पानी से आपको कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स होंगे। दर्द दूर करने, पाचन से राहत दिलवाने और सूजन को कम करने के लिए यह फायदेमंद साबित होगी। अदरक में विटामिन, मिनरल्स और जिंजरोल पाए जाते हैं जो दर्द ठीक करने में भी मदद करेंगे। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए अदरक से बनी ड्रिंक के फायदे ही बताते हैं।

मतली होगी दूर

इससे बनी ड्रिंक का सेवन करने से मॉर्निंग सिकनेस, कीमोथेरेपी या फिर मोशन सिकनेस के कारण होने वाली मतली दूर करने में मदद मिलेगी।

ब्लड प्रेशर होगा कम

अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई होता है तो भी अदरक आपके लिए फायदेमंद होगा। इससे बनी ड्रिंक पीने से ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलेगी।

स्किन के लिए फायदेमंद

अगर स्किन पर सूजन हो या फिर जलन हो तो भी अदरक बेहद फायदेमंद साबित होगा। इसका सेवन करने से त्वचा में होने वाली जलन शांत होगी।

ब्लड शुगर होगी कम

इस ड्रिंक का सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल भी कम होगा।

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत

अदरक में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करेंगे।

पाचन बनेगा मजबूत

इस ड्रिंक का सेवन करने से आपका पाचन मजबूत बनेगा। इसके अलावा यदि आपको पेट में सूजन या ऐंठन होती है तो उसमें भी आराम मिलेगा।

गठिया में फायदेमंद

जो लोग गठिया से जूझ रहे हैं उनके लिए भी अदरक बेहद फायदेमंद होगा। इसका सेवन करने से हाई डोज पेनकिलर की जरुरत भी नहीं पड़ेगी और आप बिना साइड इफेक्ट को ठीक कर पाएंगे। इसमें फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं जो भारी भरकम दवाईयों से होने वाले पेट की अंदरुनी परत के नुकसान को कम करेंगे।

सर्दी-जुकाम में भी फायदेमंद

अदरक का सेवन करने से आपको सर्दी-जुकाम में भी आराम मिलेगा। यह आपके फेफड़ों में गर्मी पैदा करेगा और फेफड़ों में जमी कफ को पिघलाने में मदद मिलेगी। सर्दी-जुकाम में अदरक बेहद फायदेमंद माना जाता है।

पुराने जोड़ों का दर्द होगा दूर

सर्दी के इस मौसम में सूजन और दर्द भी होती है। ऐसे में अदरक में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इससे मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द में भी आपको राहत मिलेगी। इसके अलावा यदि आपको पीरियड्स में बहुत ऐंठन होती है तो भी अदरक आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

डायबिटीज में रहेगा फायदेमंद

यदि आपको डायबिटीज है या फिर दिल संंबंधी कोई बीमारी है तो भी अदरक आपके लिए फायदेमंद होगा। इसे खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहेगी और दिल की नसों को ब्लॉक करने में भी मदद मिलेगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *