टीवी सीरियल बालिका वधू से लोगों के दिलों पर राज करने वाली अविका गौर किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपनी एक्टिंग से उन्होंने फैंस के दिलों खास जगह बनाई है। अविका जब सीरियल में आई थी तो वह काफी हेल्दी थी लेकिन अब कुछ समय पहले ही उन्होंने परफेक्ट ट्रांसफोर्मेशन किया है। अपने इस ट्रांसफोर्मेशन से उन्होंने सबको चौंका दिया है। खासतौर पर Gen Z गर्ल्स तो अविका जैसी परफेक्ट बॉडी चाहती हैं। ऐसे में आज आपको इस आर्टिकल के जरिए अविका की डाइट और फिटनेस सीक्रेट बताते हैं।

25000 स्टेप्स चलती थी एक्ट्रेस

एक्ट्रेस की वर्कआउट रुटीन में इंटेंस वर्कआउट शामिल है। इसके जरिए ही उन्होंने अपना वजन कम किया है। एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा खुद अविका ने किया था कि वह रोज 25000 स्टेप्स चलती थी। इसके जरिए ही उन्हें अपना वजन कम करने में मदद मिली थी।

डांस भी करती हैं जरुर

इसके अलावा अविका कार्डियो वर्कआउट भी करती हैं। एक्ट्रेस 45 मिनट तक डांस करती हैं। इसके साथ ही वेट लिफ्टिंग, जुंबा, योगा और मेडिटेशन भी जरुर करती हैं। अपना वजन कम करने के लिए अविका ने डांस पर अपना फोकस रखा था इसके जरिए ही उन्हें वजन घटान में मदद मिली और उनकी डांस स्किल्स भी अच्छी हुई।

डाइट का रखती हैं ध्यान

इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी डाइट पर भी ध्यान दिया था। उन्हें आलू काफी पसंद था लेकिन अपना वजन कम करने के लिए अविका ने आलू से पूरी तरह दूरी बना ली। इसके अलावा जंक फूड और ऑयली फूड भी नहीं खाती।

नींबू पानी और नारियल पानी

अपने शरीर का फैट बर्न करने के लिए एक्ट्रेस ने नींबू पानी और नारियल पानी पीना शुरु किया। इससे उनकी बॉडी भी हाइड्रेट रही और उन्हें वजन घटाने में भी मदद मिली।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *