छोटे से लेकर बड़े होने तक, माता-पिता अपने बच्चों का ख्याल रखते हैं। बहुत से माता-पिता ऐसे होते हैं जो बचपन में अपने बच्चों को बड़े स्ट्रिक्ट तरीके से रखते हैं, जिससे बड़े होने पर भी उनके मन से डर नहीं निकलता। पैरेंट्स पढ़ने के लिए बच्चों को स्कूल भेजते हैं और पूरी उम्मीदें लगाते हैं कि उनका बच्चा कुछ अच्छा करेगा। जब बच्चा थोड़ा सा भी बड़ा होता है तो उस पर कुछ बनने का बोझ डाल देते हैं। ज्यादा दबाव डालने से बच्चों का मनोबल टूट जाता है। ऐसे में आपको यहां टाइगर पैरेंटिंग के बारे में बताया जाएगा कि किस तरह ये बच्चों के लिए हानिकारक है।

Tiger Parenting

टाइगर पैरेंटिंग एक पैरेंटिंग स्टाइल है। इसमें माता-पिता अपने बच्चों से बहुत ज्यादा उम्मीद रखते हैं। मां-बाप अपने बच्चों का सख्ती के साथ पालन करते हैं। वे अपने बच्चों से हर एक चीज में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद करते हैं। वे चाहते हैं कि उनका बच्चा हर एक चीज में सबसे आगे रहे।

कितनी है ये खतरनाक?

इस पैरेंटिंग के फायदे और नुकसान दोनों है और कुछ मामलों में ये खतरनाक भी हो सकती है। बच्चों के साथ जरूरत से ज्यादा सख्ती खराब होती है। जिससे बच्चों की मानसिक स्थिति बिगड़ सकती है और वह अपने पेरेंट्स से दूरी भी बना सकते हैं। और ऐसी पैरेंटिंग की वजह से बच्चे जिद्दी या बगावती स्वभाव के बन जाते हैं।

टाइगर पैरेंटिंग के फायदे

इससे बच्चों में अनुशासन आ जाता है और वे हर चीज में मेहनत करते हैं और फिर ऐसे वे अपने करियर में किसी भी क्षेत्र में सफलता आसानी से पा सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *