शरीर की थकान दूर करने के लिए ज्यादातर लोग चाय, कॉफी और हर्बल टी जैसी ड्रिंक्स पीते हैं। इन सभी में से हर्बल टी सबसे हेल्दी ड्रिंक मानी जाती है। ग्रीन टी, पुदीने की चाय, दालचीनी से बनी चाय, सौंफ से बनी चाय, लैवेंडर टी, कैमोमाइल टी, लेमन टी, गुड़हल की चाय, अपराजिता के फूलों से बनी चाय, मोरिंगा टी जैसी हर्बल ड्रिंक्स आपकी हेल्थ के लिए भी फायदेमंद रहेगी लेकिन कुछ लोग बहुत ज्यादा हर्बल टी पीते हैं या फिर गलत तरीके से इनका सेवन करते हैं ऐसे में यह आपकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि हर्बल टी पीते हुए किन बातों का ध्यान रखना जरुरी है।
न डालें मीठा
जब भी आप हर्बल टी पिएं तो उसमें मीठा न डालें। इससे आपको हर्बल टी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स से फायदा नहीं होगा। आपका ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ जाएगा जिससे शरीर में सूजन बढ़ने की दिक्कत होगी। इसके अलावा हर्बल टी का नैचुरल स्वाद भी बदल जाएगा जिससे कैलोरीज बढ़ेगी और यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक साबित होगी।

दोबारा गर्म करके न पिएं
इसको गर्म और फ्रेश ही पिएं। दोबारा गर्म करके इसको न पिएं इससे इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व कम हो जाएंगे और आपको इससे किसी भी तरह का हेल्थ बेनिफिट भी नहीं होगा।
ज्यादा मात्रा में न पिएं
इसका सेवन ज्यादा मात्रा में न करें। यदि आप हर्बल टी ज्यादा पिएंगे या बार-बार पीते हैं तो आपको चक्कर आना और मतली जैसी समस्याएं हो सकती है। इसके अलावा कई बार ज्यादा मात्रा में हर्बल टी पीने से शरीर में जहर भी बढ़ने लगेगा।
एलर्जी है तो करें परहेज
कुछ लोगों को जड़ी-बूटियों से एलर्जी होती है ऐसे में आप यदि इसे पीते हैं तो आपको खुजली, रैशेज और त्वचा की लाल जैसी एलर्जी होने की समस्या बढ़ सकती है। यदि आपको किसी तरह की एलर्जी है तो डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन करें।
न मिक्स करें दूध
इसमें दूध मिलाकर बिल्कुल भी न पिएं। इससे आपको पाचन संबंधी दिक्कतें होगी और पोषक तत्वों की भी कमी होगी। यह गट को डिटॉक्स करने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है।

इस तरह करें सेवन
आप जब भी हर्बल टी बनाएं तो इसको 5-7 मिनट के लिए उबालें। इससे इसमें मौजूद पोषक तत्व पानी में आ जाएंगे। आप हर्बल टी को दिन में 2-3 बार पी सकते हैं। आप चाहें तो इसमें शहद को मिलाकर भी पी सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि इसका ज्यादा सेवन न करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
