आजकल बढ़ रहे प्रदूषण और लोगों की डाइट की कमियों के चलते बाल तेजी से खराब हो रहे हैं। बहुत से लोग बालों के झड़ने से परेशान है और बहुत से बालों के सफेद होने से। तो ऐसे में आज हम ड्राई हेयर की बात करेंगे और जानेंगे कि इसके लिए मेथी दाना कैसे फायदेमंद हो सकता है। मेथी दाना में एक ऐसी चीज है जो रूखे बेजान बालों में जान ला देगी तो चलिए जानते हैं।
मेथी के बीज
मेथी के बीजों की बात करें तो इनमें लेसिथिन (lecithin) नाम का एक कंपाउंड मौजूद होता है जो कि बालों को नेचुरली मॉइस्चराइज़र करता है। इससे आपके सिर और बालों को गहराई से नमी मिलती है और ड्राईनेस दूर होती है। साथ ही आपके बालों की बनावट भी अच्छी होती है।
ड्राई हेयर के लिए मेथी दाने का इस्तेमाल
हेयर सीरम
मेथी दाने का हेयर सीरम बालों के लिए बहुत तरह से फायदेमंद है। हेयर सीरम को बनाने के लिए सबसे पहले मेथी दाने को उबालें और फिर पीसकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। उसके बाद थोड़ा सा नींबू का रस और गुलाब जल मिक्स करें। ये सब करने के बाद इसे एक बॉटल में भरकर रख लें और फिर इसे बालों में लगा लें। ये लगाने के बाद हल्के हाथों से मसाज करें ताकि बालों की जड़ों तक जाएं।
हेयर मास्क
मेथी दाने से हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले मेथी दाना का एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। फिर इसमें एलोवेरा जेल और विटामिन ई कैप्सूल मिला लें। मिलाने के बाद अपने बालों पर लगाएं। तो ऐसे में ड्राई हेयर की समस्या को ठीक करने के लिए इन टिप्स को अपना सकते हैं।
मेथी दाने का पानी
मेथी दाना का पानी बालों में नमी प्रदान करता है और बालों को मॉइस्चराइज भी। ऐसे में इसे लगाने के लिए सबसे पहले मेथी दाना को उबाल लें और फिर इसे पानी को छानकर बालों में लगा लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
