आज के समय में देश के कई हिस्सों में बच्चों के बोर्ड एग्जाम चल रहे हैं। जिस वजह से बच्चे तैयारी के लिए घंटो-घंटो बैठकर पढ़ते हैं और रात को भी लगे रहते हैं। अब बच्चा दिन में पढ़ रहा हो या रात को समस्या ये आती है कि नींद आ जाना या अन्य तरह की समस्याएं। इसलिए हम आपके बच्चों के लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिससे उन्हें ऐसी समस्याएं नहीं होंगी।

पढ़ाई के समय ये खाएं

शेफ सोनाली सबरवाल ने परीक्षा पर चर्चा के दौरान बताया कि पढ़ाई करने के दौरान ब्रेन को क्रंची काफी पसंद आती है। इसलिए बच्चों को आलू चिप्स के वजाय शकरकंद के चिप्स खाने की सलाह दी। उन्होंने ये भी बताया कि शकरकंद के चिप्स को क्रंची बनाकर भी खा सकते हैं।

पढ़ाई के समय डिनर

ऐसे ही इस कार्यक्रम में न्‍यूट्रिशनिस्‍ट रुजुता दिवेकर ने बताया कि एग्जाम की तैयारी बच्चा लगातार लगा हुआ है तो इस दौरान डिहाइड्रेशन की भी समस्या हो सकती है, इसलिए ऐसा न हो तो पढ़ाई के दौरान छाछ या फिर लस्सी ले सकते हैं। डिनर को लेकर उन्होंने बताया कि रात में चावल से बने आइटम को आसानी से खा सकते हैं।

कोल्ड ड्रिंक के सेवन से बचें

पढ़ाई करते समय कभी भी सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन न करें, हेल्‍थ इंफ्लुएंसर रेवंत हिमातसिंका ने बताया। रेवंत के मुताबिक कोल्ड ड्रिंक के एक छोटे बोतल में 8 से 10 चम्मच तक चीनी होती है तो इसकी जगह नॉर्मल पानी पीएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *