ऑफिस में काम करते हुए कई लोग ब्रेक रूम में रखे माइक्रोवेव का इस्तेमाल करते हैं ताकि अपने खाने को गर्म कर सकें। हालांकि, हाल में की गई एक रिसर्च में यह खुलासा हुआ है कि यह आदत आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। यह रिसर्च बताती है कि माइक्रोवेव के जरिए खाना गर्म करना फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है, खासतौर पर अगर यह दोपहर 2 बजे के बाद किया जाए। आइए जानते हैं इस रिसर्च के बारे में विस्तार से।
ऑफिस का वॉशरूम नहीं, माइक्रोवेव है असली खतरा
अक्सर लोग मानते हैं कि ऑफिस के वॉशरूम में सबसे ज्यादा गंदगी होती है, लेकिन इस नई रिसर्च में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। रिसर्च के अनुसार, असली खतरा ऑफिस के ब्रेक रूम में रखे माइक्रोवेव से हो सकता है। दोपहर 2 बजे तक ब्रेक रूम में लोग अक्सर अपना बचा हुआ खाना माइक्रोवेव में रखते हैं, जिससे वहां गर्मी और नमी की वजह से बैक्टीरिया तेजी से बढ़ने लगते हैं। यह बैक्टीरिया खाने को दूषित कर सकते हैं और इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है।
माइक्रोवेव में पाए जाने वाले खतरनाक बैक्टीरिया
इस रिसर्च में यह भी पता चला है कि ऑफिस और लैब के माइक्रोवेव में कुछ खतरनाक बैक्टीरिया पाए जाते हैं। इनमें प्रोटीओबैक्टीरिया, फर्मीक्यूट्स, एक्टिनोबैक्टीरिया और बैकटेरॉयडेट्स शामिल हैं। इसके अलावा कुछ रिसर्च में यह भी पाया गया है कि माइक्रोवेव में स्टेफिलोकोकस, साल्मोनेला और ई. कोलाई जैसे बैक्टीरिया भी हो सकते हैं, जो खाने को संक्रमित कर सकते हैं और गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
माइक्रोवेव में खाना गर्म करते समय सावधानियां
रिसर्च के अनुसार, खाना गर्म करते समय कुछ उपायों को अपनाने से बैक्टीरिया के प्रभाव को कम किया जा सकता है। खाने को बैक्टीरिया से बचाने के लिए निम्नलिखित सावधानियाँ बरतें:
खाना दोपहर से पहले ही गर्म करें
अगर आप अपनी सेहत को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो कोशिश करें कि दोपहर 2 बजे से पहले ही अपना खाना गर्म कर लें।
खाना ढककर गर्म करें
माइक्रोवेव में खाना गर्म करते समय उसे ढककर रखें ताकि बैक्टीरिया और खाने के टुकड़े फैल न सकें।
खाना अच्छे से हिलाएं
खाना गर्म करते समय उसे बीच-बीच में हिलाकर सुनिश्चित करें कि वह समान रूप से गर्म हो और तापमान कम से कम 165°F (74°C) तक पहुंचे।
पोषक तत्वों का ख्याल रखें
बार-बार खाना गर्म करने से उसके पोषक तत्व कम हो सकते हैं, खासकर सब्जियों में। इसलिए खाने को अधिक बार न गर्म करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
