संडे को लोग फन डे के रूप में मनाते हैं। इस दिन बहुत से लोगों को छुट्टी होती है, लेकिन कुछ लोग काम पर भी जाते हैं। इस दिन लोग पॉज मोड में जाना पसंद करते हैं। बहुत से लोग आराम करते हैं और बहुत से पार्टी। ऐसे में रविवार वाले दिन लोग सुबह ब्रेकफास्ट बनाने में आलस भी आता तो इसलिए हम आपके लिए कुछ ईजी और हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन लेकर आए हैं, जिससे कुछ ही मिनटों में आपका सुबह का नाश्ता तैयार हो जाएगा।
मूंग दाल का चीला
मूंग दाल के फायदे तो हैं ही साथ ही इसके कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाए जाते हैं और रविवार को आप खास तरह से मूंग दाल का चीला बना सकते हैं। इससे एक तो टेस्ट मिलेगा और साथ ही सेहत भी। इसको बनाने के लिए आपको रात में मूंग दाल को भिगोना है और सुबह उठने के बाद इसको पीस लें। अब हरी मिर्च, अदरक, धनिया और हल्का नमक डाल दें, इसके बाद तवे पर सेकें। सेंकने के बाद इसे आप नारियल या हरी चटनी के साथ खा सकते हैं।
सूजी का हलवा
मूंग दाल चिले के अलावा आप सूजी के हलवे का भी सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए घी में सूजी को भूनकर तैयार करें, इसके बाद चीनी, पानी या फिर दूध के साथ पका लें। चाहे तो आप इसमें इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं, इसकी वजह से स्वाद बहुत अच्छा हो जाता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
