ज्यादातर लोग अपना दिन कॉफी या चाय के साथ शुरु करते हैं। इससे आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी और ताजगी मिलेगी। यदि आप कॉफी पीने के शौकीन है तो आपको बता दें कि ब्लैक कॉफी लिवर की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होगी। इससे दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम होगा। एक कप ब्रूड ब्लैक कॉफी से आपके शरीर को 3.4 कैलोरी मिलेगी। वहीं इसमें प्रोटीन बिल्कुल भी नहीं पाया जाता है और कार्ब्स व फैट भी नहीं मौजूद होते। ऐसे में अब यहां सवाल यह आता है कि ब्लैक कॉफी लिवर के मरीजों के लिए कैसे फायदेमंद रहेगी। आइए जानते हैं।
कम होगा लिवर की बीमारी का खतरा
रिसर्च की मानें तो यदि आप नियमित तौर पर ब्लैक कॉफी पिएंगे तो लिवर संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होगा। जॉन्स हॉप्किंस की रिपोर्ट के अनुसार, यदि आप रोज 2-3 कप ब्लैक कॉफी पिएंगे तो लिवर संबंधी बीमारियों का खतरा कम होगा। इससे ब्रेन संबंधी बीमारियों का खतरा कम होगा। कॉफी में कई सारे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो गंभीर क्रोनिक बीमारियों से बचाएंगे।

ऐसे लिवर के लिए रहेगी फायदेमंद
ब्लैक कॉफी पीने से लिवर संबंधी बीमारियों का खतरा कम होगा। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो लिवर की सूजन और नुकसान से बचाने में मदद करेंगे। इस कॉफी को पीने से फैटी लिवर और लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचाव रहेगा। रिसर्च की मानें तो यदि आप ब्लैक कॉफी पीते हैं तो क्रोनिक बीमारियों का खतरा 71% तक कम होगा। ऐसे में यह लिवर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद रहेगी।
ब्लैक कॉफी पीने से होंगे ये भी फायदे
. लिवर में जमी फैट हो जाएगी कम।
. लिवर एंजाइम्स और सूजन भी होगी कम।
. टाइप-2 डायबिटीज का खतरा होगा कम।
. वजन घटाने में मिलेगी मदद ।

. शरीर में बढ़ेगी एनर्जी ।
. लिवर कैंसर का खतरा होगा कम ।
. पाचन तंत्र रहेगा स्वस्थ ।
. दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी।
. दिल संबंधी बीमारियों का खतरा भी होगा कम ।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
