हर कोई स्वस्थ रहना चाहता है। इसके लिए सभी अपना दिन अलग-अलग तरह की ड्रिंक्स के साथ शुरु करते हैं। कुछ लोग गर्म पानी पीते हैं तो कुछ चाय-कॉफी से सुबह की शुरुआत करते हैं। वहीं कुछ लोग सुबह गर्म पानी में घी मिकार पीते हैं। हालांकि वह यह नहीं जानते कि इन दोनों चीजों का सेवन करने से सेहत को कैसे फायदा होगा। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि कैसे यह ड्रिंक आपके शरीर को स्वस्थ रखेगी।

कब्ज में मिलेगी राहत

अगर आपको कब्ज की दिक्कत रहती है या पेट अच्छे से साफ नहीं होता तो आपके लिए यह ड्रिंक फायदेमंद रहेगी। गुनगुने पानी में यदि आप देसी घी मिलाकर पिएंगे तो आपकी बड़ी और छोती आंत से ड्राईनेस खत्म होगी। इसके अलावा यह ड्रिंक आपके पाचन को भी स्वस्थ रखेगी।

त्वचा रहेगी अच्छी

देसीग घी को गुनगुने पानी में पीने से आपकी स्किन भी ग्लोइंग होगी। इसके अलावा आपके स्किन के अंदर की ड्राईनेस कम होगी। गुनगुने पानी में घी डालकर पीने से आपकी आंतें अंदर से साफ होगी। यह आपके शरीर में जमे टॉक्सिन्स बाहर निकालेगी जिससे आपकी स्किन ग्लोइंग बनेगी।

पाचन रहेगा अच्छा

घी में फैटी एसिड अच्छी मात्रा में होता है। इसके अलावा इसमें कुछ ऐसे फैट्स भी पाए जाते हैं जो आसानी से पच जाएंगे। यदि आप गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीते हैं तो इससे पाचन प्रक्रिया उत्तेजित होगी। गर्म पानी के साथ मिलने पर घी आपके पाचन तंत्र के लिए अच्छे से काम करेगा। ऐसे में यदि आप किसी भी तरह की पाचन संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं तो इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।

कोल्ड और कफ से मिलेगी राहत

रोज खाली पेट इस ड्रिंक को पीने से आपको कोल्ड-कफ की समस्या में भी आराम मिलेगा। देसी घी और गर्म पानी नाक, गले और छाती में होने वाली इंफेक्शन दूर करेगा। इससे आपका शरीर गर्म रहेगा। ऐसे में सर्दियों के मौसम में भी आप इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।

आंखें रहेगी स्वस्थ

देसी घी आपकी आंखों, स्किन, पेट और बाल के लिए भी बेहद फायदेमंद रहेगा। यह कूलिंग एजेंट के तौर पर काम करेगा। देसी घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है यह आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने के काम करेगा। इसे पीने से आई ड्राईनेस भी दूर होगी। गुनगुने पानी में मिलाकर यदि आप इसे पीते हैं तो फायदा होगा।

ऐसे करें सेवन

सबुह उठकर एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच देसी घी मिलाएं। इसे पीने से आपको कब्ज की समस्या से राहत मिलेगी और पाचन भी स्वस्थ रहेगा। इसके अलावा यह ड्रिंक आपकी स्किन को भी ग्लोइंग बनाएगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *