शरीर के बाकी अंगों की तरह वजाइनल हेल्थ की भी देखभाल करनी जरुरी है। यदि आप वजाइनल हेल्थ को नजरअंदाज करेगी तो कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इसके कारण आपकी फर्टिलिटी पर भी बुरा असर होगा। इतना ही नहीं यदि आपको इंटीमेंट हाइजीन से जुड़ी बातों की जानकारी न हो तो आप किसी दूसरी बीमारी का भी शिकार हो सकते हैं ऐसे में महिलाओं को अपने प्राइवेट पार्ट का खास ध्यान रखना चाहिए। आपकी एक गलती भी कई तरह की वजाइनल प्रॉब्लम्स का कारण बन सकती हैं। ऐसे में आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि वजाइनल हेल्थ से जुड़ी कौन सी गलतियां आपके लिए समस्या खड़ी कर सकती हैं।

प्राइवेट पार्ट को करें अच्छे से साफ

अपने प्राइवेट पार्ट को अच्छे से साफ करें। डूशिंग में यदि गंदगी बढ़ रही तो वह खुद साफ हो जाती है। वहीं डूशिंग अच्छे बैक्टीरिया को धो सकते हैं जो कि आपका हानिकारक इंफेक्शन से बचाव करेंगे।

खुद से न करें कोई भी इलाज

कई बार महिलाएं प्राइवेट पार्ट से जुड़ी इंफेक्शन होने पर किसी डॉक्टर से सलाह लेने की जगह खुद ही इलाज करने लगती हैं लेकिन खुद से इलाज आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। ऐसे में खुद से इलाज करने से आपको फायदे की जगह नुकसान होंगे इसलिए एक बार एक्सपर्ट्स की सलाह जरुर लें।

पीरियड्स में रखें साफ-सफाई का ध्यान

पीरियड्स में आप जब भी पैड या टैम्पोन इस्तेमाल करें तो इन्हें समय-समय पर बदलें। यदि आप इन चीजों का इस्तेमाल लंबे समय तक करेंगे तो इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाएगा और बदबू भी आ सकती है ऐसे में हर 4 घंटे में आप पैड बदलते रहें।

साफ-सफाई पर दें ध्यान

प्राइवेट पार्ट को यदि आप अच्छे से साफ नहीं रखेंगे तो भी इंफेक्शन का खतरा रहेगा। हेल्दी डाइट के साथ-साथ आपको साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखना चाहिए। इससे आपके प्राइवेट पार्ट में कोई भी इंफेक्शन नहीं हो पाएगा। इसके अलावा आप बिना स्मेल वाला साबुन इस्तेमाल कर सकते हैं।

नजरअंदाज न करें लक्षण

अगर आपको वजाइना में किसी भी तरह का बदलाव दिखे तो उसको इग्नोर न करें। अलग-अलग रक्तस्राव पैटर्न, डिस्चार्ज में अंतर आना यह सब इंफेक्शन या फिर किसी बदलाव का संकेत हो सकते हैं ऐसे में अलर्ट रहें और किसी पेशेवर की मदद जरुर लें।

पसीने वाले कपड़े पहनना

यदि आप लंबे समय तक पसीने वाला कपड़े पहनती हैं तो भी आपको फंगल वजाइनल इंफेक्शन का खतरा रहेगा। पसीने से भीगे कपड़े पहनने से इंफेक्शन बढ़ जाएगा। इससे प्राइवेट पार्ट और शरीर के बाकी हिस्सों में भी इंफेक्शन हो सकती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *