बहुत से लोग हैं जिन्हें दांतों की समस्या से गुजरना पड़ता है तो कुछ मुंह से आने वाली बदबू से परेशान रहते हैं। ऐसे में आप इस टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं जो दांतों की सफाई के लिए एक होममेड एंटीबैक्टीरियल टूथपेस्ट है। इसकी खास बात ये है कि आप घर पर बना सकते हैं और फिर आराम से जब दिल चाहे तब इस्तेमाल कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं।

होममेड एंटीबैक्टीरियल मंजन

इसे बनाने के लिए आपको सामग्री में चाहिए नीम की पत्तियां, बेकिंग सोडा, नींबू, नमक और सरसों का तेल। इसे बनाने का तरीका बहुत ही आसान है। सबसे पहले आपको करना ये है कि नीम की पत्तियों को पीसें और थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिला लें। उसके बाद थोड़ा नींबू का रस, नमक और सरसों का तेल मिलाकर रख लें।बनाने के बाद दांतों को स्क्रब करते हुए साफ कर लें। आपको कम से कम 7 से 10 मिनट तक इस मंजन से दांतों को साफ करना है। फिर गुनगुने पानी से साफ कर लें।

मंजन के बाद कुल्ला करने का तरीका

जब मंजन हो जाए तो आपको थोड़ा सा गुनगुना पानी लेना है और दांतों को साफ करके इस पानी को फेंक देना है। फिर पानी को मुंह में कुछ देर के लिए होल्ड करना है और एक बार फिर कुल्ला कर लें। चाहें तो पानी में नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इस प्रकार से मंजन करना आपके दांतों के लिए फायदेमंद है। इसके फायदे ये हैं कि आपके दांतों में कीड़े नहीं लगेंगे, क्योंकि इनमें मिला हर तत्व एंटीबैक्टीरियल है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *