आजकल के समय में चेहरे पर झाइयां होना एक आम समस्या हो गई है। इसके पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं, जैसे कि बढ़ती उम्र, सूरज की किरणों ज्यादा समय तक रहना, हार्मोनल बदलाव, गलत स्किनकेयर रूटीन आदि। दूसरी तरफ झाइयों की वजह से त्वचा पर काले या भूरे धब्बे दिखने शुरू हो जाते हैं, जिससे चेहरे की चमक फीकी पड़ जाती है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से गुजर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है।

ध्यान रखें कि एक बार अगर झाइयां हो जाए तो पूरी तरह साफ नहीं होती, हालांकि इन्हें काफी हद तक कम किया जा सकता है। वैसे तो इसे हटाने के लिए बहुत से प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट हैं, आप घर पर ही कुछ असरदार तरीकों की मदद से नैचुरली झाइयों को कम कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं।

खास तरीका

ये खास तरीका डर्मेटोलॉजिस्ट सोनिया नारंग ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया, जिसमें वे बताती हैं कि झाइयों को कम करने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको चाहिए एक ग्राम फिटकरी और उसमें पांच ग्राम मुलतानी मिट्टी और दो चम्मच पानी मिलाएं और एक पेस्ट तैयार कर लें। अब जो पेस्ट तैयार किया है उसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। थोड़े समय के बाद अपना चेहरा धो लें। आप इसे हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।

https://www.instagram.com/reel/DE9633WvTVM/?igsh=bGV5MHE2ZjF0dWl3

इस पेस्ट के फायदे

फिटकरी

सबसे पहले फिटकरी की बात करें तो डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि फिटकरी में हल्के एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं, जो सतह से मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो मुक्त कणों से लड़ने में मददगार हैं और झाइयों को कम करने में मदद करते हैं। फिटकरी त्वचा को कसती है और इससे हेल्दी स्किन सेल्स को बढ़ावा मिलता है।

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी पर स्किन एक्सपर्ट बताती हैं कि इससे चेहरे का एक्स्ट्रा ऑयल निकलता है और त्वचा को धीरे से एक्सफोलिएट करने में मदद होती है। इसकी मदद से डेड स्किन सेल्स का भी सफाया होता है और नई स्किन सेल्स के पुनर्जनन को प्रोत्साहन मिलता है और हाइपरपिग्मेंटेशन में कमी होती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *