झाइयां अक्सर त्वचा को बदरंग बनाने के साथ इसकी खूबसूरती बिगाड़ देती है, जिससे पूरी स्किन खराब दिखने लगती है। ऐसे में हम बहुत सी चीजों का सहारा लेते हैं, दवाइयां खाते हैं ताकि इनका सफाया किया जा सके। ऐसे में हम आपको एक घरेलू उपाय बताएंगे, जिसकी मदद से आप काली झाइयां दूर कर सकेंगे।

अमरूद के पत्ते

आप अमरूद के पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका अर्क त्वचा के लिए अलग तरीके से काम करता है। इससे त्वचा की बनावट बेहतर होती है और एक्ने की समस्या कम होती है।

काली झाइयों को करें दूर

काली झाइयों को दूर करने के लिए आपको चाहिए अमरूद के पत्ते, गुलाब जल, शहद और नींबू का रस। सबसे पहले अमरूद की पत्तियों को पीसें और फिर इसे अर्क को निकाल लें। उसके बाद गुलाब जल मिला दें। शहद के बाद नींबू का रस और थोड़ा शहद मिला दें। अब इसे चेहरे पर लगा लें। चेहरे पर लगाने के बाद थोड़ी देर तक सूखने दें और फिर स्क्रब करके चेहरा साफ कर लें। आप इसे हफ्ते में 3 बार यूज कर सकते हैं।

काली झाइयों के लिए अमरूद के पत्ते कैसे मददगार

आपको बता दें कि अमरूद की पत्तियों का विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट स्किन सेल्स को डैमेज होने से बचाता है और फिर त्वचा के दाग-धब्बों कम होते हैं। साथ ही ये स्किन को झुर्रियों, फाइन लाइन्स और एक्ने की समस्या से भी बचाता है। अमरूद के पत्तों का अर्क त्वचा के अंदर से साफ करने और बैक्टीरियल व फंगल इंफेक्शन से बचाने में मददगार है। अगर लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करते हैं तो त्वचा बेहतर बनेगी और फिर नेचुरली डिटॉक्स होगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *