बड़े हो या छोटे चॉकलेट हर किसी को बहुत पसंद होती है। स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। खासतौर पर डॉर्क चॉकलेट कई सारे पोषण तत्वों से भरपूर होती है। इसमें बाकी चॉकलेट्स के मुकाबले कोको ज्यादा पाया जाता है और चीनी कम होती है। इसको यदि सीमित मात्रा में खाया जाए तो सेहत को कई लाभ होते हैं। आज चॉकलेट डे मनाया जा रहा है ऐसे में आपको बताते हैं कि डॉर्क चॉकलेट खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

रिसर्च में भी बताए गए हैं फायदे

अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में पब्लिश एक रिसर्च के मुकाबले, चॉकलेट में कोको फ्लेवेनॉल्स पाया जाता है इसमें पाए जाने वाले तत्व आपके दिमाग को तेज करने, काम करने की क्षमता बढ़ाने में मदद करेंगे। फ्लेवेनॉल्स एक तरह का एंटीऑक्सिडेंट होता है जो शरीर में मौजूद ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन कम करने में मदद करते हैं।

कैंसर से होगा बचाव

डॉर्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट्स खासतौर पर फ्लेवेनॉल्लस पाया जाता है ऐसे में यह शरीर में मुक्त कणों से लड़ने और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करेगा। इसे खाने से हार्ट प्रॉब्लम्स और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों को रोकने में भी मदद मिल सकती है।

मूड होगा अच्छा

इसमें कुछ ऐसे कंपाउंड भी पाए जाते हैं जो आपके दिमाग में एंडोर्फिन रिलीज करते हैं। एंडोर्फिन एक ऐसा हार्मोन होता है जो खुशी को बढ़ाता है। इसमें सेरोटोनिन भी पाया जाता है जो डिप्रेशन को दूर करने में मदद करता है।

दिल रहेगा हेल्दी

यह ब्लड प्रेशर कम करने, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने, एचडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाने और ब्लड फ्लो को सुधारने में मदद करेगी। इसका सेवन करने से हार्ट हेल्थ अच्छी होगी और दिल संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम होगा।

वजन भी रहेगा कंट्रोल

इसमें कैलोरी तो ज्यादा होती है लेकिन इसमें फाइबर भी काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। यदि इसका कोई सेवन करेगा तो इसमें फाइबर होने के कारण भूख कम लगेगी जिससे आपको अनहेल्दी स्नैकिंग की लत भी नहीं लगेगी।

तनाव होगा कम

डॉर्क चॉकलेट खाने से शरीर में कार्टिसोल जैसे तनाव हार्मोन में कमी आएगी। इससे तनाव कम होगा और शरीर को आराम मिलेगा।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम होना आम है। ऐसे में इससे बचाव के लिए भी आप डॉर्क चॉकलेट खा सकते हैं। इसमें थियोब्रोमाइन नाम का कैमिकल पदार्थ होता है। यह पदार्थ आपके श्वसन तंत्र से संबंधी दिक्कतों को दूर करने में मदद करेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *