कद्दू के बीज कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनका सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों से दूर रहेंगे। यह बीज दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम करने में मदद करेंगे इसके अलावा डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए भी यह फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स, मैग्नीशियम, फाइबर मौजूद होता है जो आपकी ऑवरऑल हेल्थ के लिए लाभकारी साबित होगा। इन बीजों का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं जैसे भिगोकर, रोस्टेड या फिर कच्चे लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका सेवन कैसे करना फायदेमंद रहेगा। तो चलिए जानते हैं यह बीज कैसे खाना आपके स्वास्थ्य को लाभ देंगे।
भिगोकर
आप इन बीजों का सेवन भिगोकर कर सकते हैं। भीगे हुए कद्दू के बीजों में फाइटिस एसिड की मात्रा कम हो जाती है ऐसे में इन्हें पचाना आसान हो जाता है। इतना ही नहीं भिगे हुए कद्दू के बीजों में पोषक तत्वों की मात्रा भी ज्यादा हो जाती है। ऐसे में एक्सपर्ट्स की मानें तो भिगोकर कद्दू की बीजों में एंजाइम्स एक्टिव हो जाते हैं। इसके कारण यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद साबित होंगे।

कच्चे बीज
कद्दू के बीज आप कच्चे भी खा सकते हैं। इसमें प्राकृतिक तौर पर पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में यह एंजाइम्स को बनाए रखते हैं इन बीजों में फाइटिक एसिड भी काफी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं जिसके कारण इन्हें पचाना मुश्किल हो सकता है। इसके कारण यह पोषक तत्वों का अवशोषण रोक देते हैं। ऐसे में यदि आप पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आप कच्चे कद्दू के बीज खा सकते हैं।
भूनकर
कद्दू के बीज कच्चे और भीगे हुए खाने के मुकाबले भूनकर खाने में बेहद स्वाद होते हैं। कुछ लोग इनको भूनकर खाते हैं। भुने हुए बीजों में भी फाइटिक एसिड की मात्रा कम होती है हालांकि इसके कुछ नुकसान भी होते हैं जैसे इनको भूनने के कारण विटामिन-सी, बी जैसे पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा यदि इन्हें ज्यादा भूना जाए तो गर्म एक्रिलामाइड भी बन सकता है। यह एक कार्सिनोजेन। कार्सिनोजेन एक ऐसा एजेंट होता है जो कि कैंसर का कारण बन सकता है। ऐसे में आप इन्हें ज्यादा भूनकर न खाएं।
कैसे खाना सेहत के लिए सही?
एक्सपर्ट्स की मानें तो कद्दू के बीज आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी साबित होंगे। इन बीजों को भिगोने से फाइटिक एसिड कम होगा और पोषक तत्व शरीर को आसानी से मिलेगा जिससे आपकी पाचन क्षमता अच्छी होगी और स्वाद भी अच्छा आएगा। वहीं भूने हुए कद्दू के बीज खाने में भले ही स्वाद हो लेकिन इनमें पोषक तत्वों की मात्रा कम होती है ऐसे में आप भिगोए हुए बीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
