कांजी उत्तर भारत का प्रसिद्ध ड्रिंक है। यह गाजर, चुकंदर, सरसों के बीज और हींग से बनाई जाती है। स्वाद में यह खट्टी और तीखी होती है। यह उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होती है जिनको कब्ज, ब्लोटिंग या फिर एसिडिटी होती है। इसमें पाए जाने वाले सरसों के दानों के कारण यह फर्मेंट हो जाती है जिसके कारण इसमें बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं। यह प्रोबायोटिक का अच्छा सोर्स होती है लेकिन इसको पीते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए नहीं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए फायदे की जगह नुकसानदायक हो सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कांजी पीते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
बढ़ जाएगा बीपी
अगर आपका ब्लड प्रेशर बढ़ता है तो इसका सेवन कम मात्रा में ही करें। क्योंकि इसमें नमक ज्यादा मात्रा में होता है। नमक ज्यादा होने के कारण इसे पीने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाएगी जिससे आपका ब्लड फ्लो भी बढ़ेगा। ऐसे में आप इसका ज्यादा सेवन न करें नहीं तो ब्लड प्रेशर बढ़ जाएगा।

अल्सर होने पर न पिएं
अगर आपको पेट में अल्सर है तो भी कांजी डॉक्टर की सलाह पर ही पिएं। यह खट्टी ज्यादा होती है ऐसे में यदि आप इसे पिएंगे तो आपके पेट में एसिड बढ़ जाएगा। इसके कारण अलसर की समस्या भी बढ़ सकती है। ऐसे में यदि आपको भी अल्सर है तो इसे भूलकर भी न पिएं।
कम मात्रा में पिएं
कांजी पीते समय इसकी मात्रा का भी ध्यान रखें। यदि आप ज्यादा मात्रा में कांजी पीएंगे तो सेहत को नुकसान होगा। एक बार में आप 1/2 कप या फिर एक चौथाई गिलास ही कांजी का पिएं। इससे ज्यादा मात्रा में यदि आप पिएंगे तो आपके पाचन तंत्र को नुकसान होगा। इससे आपके गले में खराश हो सकती है।
दिन के समय पिएं
कांजी का सेवन यदि आप सही समय पर करेंगे तो ही फायदा होगा। सुबह खाली पेट या फिर शाम के दौरान आप इसका सेवन न करें। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कांजी पीने दिन के समय पीना फायदेमंद है। आयुर्वेद के अनुसार, इस समय आपका अग्नि तेज होती है ऐसे में इसको पचाना भी आसान होगा और इससे आपके पाचन को भी नुकसान नहीं होगा।
ज्यादा पीने से होगा यह नुकसान
. यदि आप ज्यादा मात्रा में कांजी पीते हैं तो इससे आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो जाएगी क्योंकि यह फर्मेंटेड ड्रिंक होती है ऐसे में इसको पीने से शरीर में बैक्टीरिया बढ़ जाएंगे जिससे आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है।
. अगर आपको गैस की समस्या रहती है तो भी कांजी न पिएं। इससे आपके पेट में एसिड बढ़ जाएगा।

. जिन लोगों को किडनी संबंधी समस्याएं हो उन्हें भी कम मात्रा में ही कांजी पीनी चाहिए। इससे आपके शरीर में सोडियम और पौटेशिय की मात्रा बढ़ जाएगी जिसके कारण आपकी किडनी को नुकसान हो सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
