अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डाइट अक्सर चर्चा में रहती है, खासकर उनके जंक फूड और सोडा के सेवन को लेकर। भले ही ट्रंप दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति रहे हों, उनकी डाइट में जो चीजें शामिल हैं, वह उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती हैं।
जंक फूड और डाइट कोक का सेवन
डोनाल्ड ट्रंप का डेली डाइट किसी भी हेल्दी डायट के मानकों से कोसों दूर है। उनकी डाइट में पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राई और कोक जैसी अनहेल्दी चीजें शामिल हैं। ट्रंप एक दिन में लगभग 12 डाइट कोक पी जाते हैं, जो उनके अत्यधिक शुगर और आर्टिफिशियल स्वीटनर्स का सेवन बढ़ा देता है। उनके करीबी मित्र डाना व्हाइट के अनुसार, उन्होंने ट्रंप को कभी पानी पीते हुए नहीं देखा, लेकिन हमेशा कोक पीते हुए देखा।
स्वास्थ्य पर प्रभाव: हार्ट डिजीज और स्ट्रोक
ऐसी डाइट और आदतों के लंबे समय तक पालन से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। Ahajournals की रिपोर्ट के अनुसार, शुगर और आर्टिफिशियली स्वीट किए गए पेय पदार्थ कार्डियोमेटाबोलिक रिस्क फैक्टर्स को बढ़ाते हैं, जिससे दिल की बीमारियां और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के एक अध्ययन में यह पाया गया कि जो लोग रोजाना दो या उससे अधिक डाइट कोक पीते हैं, उनमें हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का जोखिम अधिक होता है।
टाइप 2 डायबिटीज का खतरा
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के एक अध्ययन में यह खुलासा हुआ है कि जो लोग रोजाना डाइट कोक का सेवन करते हैं, उनमें टाइप 2 डायबिटीज होने का जोखिम 67% अधिक होता है। इस तरह के पेय पदार्थ रक्त शर्करा को प्रभावित कर सकते हैं और शरीर के इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ा सकते हैं, जिससे यह बीमारी विकसित हो सकती है।
वजन बढ़ने की संभावना
कई लोग डाइट कोक को हेल्दी विकल्प समझकर इसका सेवन करते हैं, लेकिन यह वजन बढ़ने का कारण बन सकता है। इसमें मौजूद आर्टिफिशियल स्वीटनर्स शरीर को सैटिएशन सिग्नल्स नहीं भेज पाते, जिससे लोग अधिक खा सकते हैं। इसके अलावा, इसका सेवन दिल की धड़कनों को तेज कर सकता है और उच्च रक्तचाप (हाई बीपी) का कारण बन सकता है।
डिहाइड्रेशन और दांतों की समस्या
डाइट कोक में उच्च मात्रा में कैफीन होता है, जो एक डाइयूरेटिक है, यानी यह शरीर से पानी की कमी कर सकता है और डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है। इसके अलावा डाइट सोडा में फॉस्फोरिक और साइट्रिक एसिड भी होते हैं, जो दांतों के इनेमल को नष्ट कर सकते हैं, जिससे दांतों में सेंसिटिविटी, डिस्कलरेशन और गड्ढे हो सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
