आजकल कई तरह के डेटिंग ट्रेंड आ गए हैं। जिनमें से अक्सर शादीशुदा मर्दों को अनमैरिड लड़की के साथ रिलेशन में रहना पसंद होता है या कई सिंगल लड़कियां शादीशुदा मर्दों को डेट करना पसंद करती हैं। लेकिन ऐसे में अगर आप ऐसा करते हैं तो इसके खतरनाक अंजाम हो सकते हैं। समाज में तो इसे अनैतिक माना जाता है, मर्द अपनी वाइफ से चीटिंग करते हैं और वो भी खुशी-खुशी। तो ऐसे में जानते हैं कि जब एक लड़की किसी शादीशुदा आदमी को डेट करती हैं तो क्या नतीजे हो सकते हैं।

जिंदगी का एक झूठा हिस्सा

जब भी कोई लड़की किसी मैरिड मैन के साथ रिलेशनशिप में रहती हैं तो वो पब्लिकली किसी को नहीं बता सकती। इसे कदम-कदम पर छिपाना पड़ता है और झूठ बोलने पड़ते हैं ताकि मेल पार्टनर की शादीशुदा जिंदगी भी बची रहे। परिवार के करीबी सदस्यों से भी बात नहीं कर पाते।

घर तोड़ने का इल्जाम

चाहे आप इस प्यार को लेकर कितने भी सीरियस हों, चाहे मेल पार्टनर ही सबसे पहले आपके पास आया हो, लेकिन घर तोड़ने का नाम आप पर ही लगेगा। फिर आपको शर्मिंदा होना पड़ेगा।

No Future

शादीशुदा मर्द को डेट करते हैं तो अनसर्टेनिटी काफी ज्यादा होती है, क्योंकि इस रिश्ते का कोई फ्यूचर नहीं होगा। वे अपना लाइफ पार्टनर तभी बनाएगा, जब पत्नी से डिवोर्स या सेपरेशन हो जाएगा।

Priority कभी नहीं बनोगे

चाहे आपका पार्टनर आपके साथ खुश रहे, लेकिन आप शायद ही कभी उसकी प्रायोरिटी बन पाएंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि सबसे पहले वे अपनी पत्नी और बच्चे को अहमियत देगा। और बहुत ही आराम से वो आपको अपनी जिंदगी से अलग कर देगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *