स्वस्थ रहने के लिए अच्छी डाइट लेना बेहद जरुरी है। डाइट में ऐसी चीजें ज्यादा खानी चाहिए जो कि पोषक तत्वों से भरपूर हो। खासतौर पर यदि आप वजन कम करना चाहते हैं या जिम में अपने मसल्स को बेहतर बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको चिकन खाने के लिए कहा जाता है लेकिन जो लोग पूरे वेजिटेरियन होते हैं उनके लिए शरीर में प्रोटीन की मात्रा पूरी करना बहुत बड़ी चुनौती बन जाती है क्योंकि ऐसे लोग चिकन नहीं खाते। ऐसे में यदि आप भी अपनी डाइट में प्रोटीन शामिल करना चाहते हैं तो आज आपको कुछ फूड्स बताते हैं जिनमें चिकन के मुकाबले ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है।

सोयाबीन

यह प्रोटीन का बहुत अच्छा स्त्रोत होता है। इसमें कई तरह के अमीनो एसिड मौजूद होते हैं। ऐसे में यह आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। सोयाबीन में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स के भी गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में यह आपकी हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर ऑप्शन होगा। यह पाचन को सुधारने और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करेगा। 100 ग्राम सोयाबिन में 29 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसको आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

हरी मूंग की दाल

भारत ही नहीं कई राज्यों में लोग इस दाल का सेवन करते हैं। इसमें फाइबर, आयरन और मिनरल्स काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं ऐसे में यह आपके दिल को हेल्दी रखने के साथ-साथ पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और एनर्जी लेवल को भी सही रखने में मदद करती है। 100 ग्राम हरी मूंग दाल में 24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है जो कि चिकन के बराबर है। ऐसे में आप इसको अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

कद्दू के बीज

इनमें सिर्फ प्रोटीन ही नहीं कई और पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। ऐसे में यह आपके ओवरऑल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। यह शरीर में मौजूद इंफ्लेमेशन को कम करने में भी मदद करेंगे। प्रोटीन से भरपूर कद्दू के बीज खाने से आपकी हड्डियां और इम्यूनिटी मजबूत बनेगी। इसके अलावा यह वजन कम करने, पाचन को बेहतर बनाने में भी मदद करेगा। प्रोटीन के अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम और जिंक जैसे जरुरी मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं। 100 ग्राम कद्दू के बीजों में 33 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। ऐसे में चिकन से भी 7% ज्यादा है।

सीटन

आपने शायद यह नाम पहली बार सुना हो लेकिन आपको बता दें कि इसमें प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। यह एक वेजिटेरियन फूड होता है जिसको गेहूं के ग्लूटेन के साथ बनाया जाता है। इसका सेवन करने से सेहत को ढेरों फायदे होते हैं। यह फाइबर से भी भरपूर होता है ऐसे में इसे खाने से पेट और पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव होता है। इसमें आयरन भी काफी अच्छी मात्रा में होता है ऐसे में इसे खाने से रेड ब्लड सेल्स की मात्रा पूरी होती है। सीटन में विटामिन-बी6 पाया जाता है जो ब्रेन और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करेगा। 100 ग्राम चिकन में 31 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है वहीं 100 ग्राम सीटन में 75 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है।

दाल और छोले

यह दोनों ही चीजें प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत मानी जाती हैं। इसके अलावा इनमें आयरन और फोलेट पाया जाता है। इसका सेवन करने से आपका वजन कम होगा, पाचन बेहतर रहेगा और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। इन दोनों चीजों के मिश्रण सर्विंग में 25 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है जो कि चिकन के आस-पास होगा। ऐसे में आप इसका सेवन करके भी शरीर में से प्रोटीन की कमी पूरी कर सकते हैं।

इस बात का भी रखें ध्यान

अगर आप भी वेजिटेरियन हैं तो इन सभी चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। खासतौर पर अगर आप जिम जा रहे हैं या वजन कम करने की सोच रहे हैं तो इन सभी चीजों का सेवन कर सकते हैं। इनमें प्रोटीन के अलावा भी कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी ऑवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *