आयुर्वेद की मानें तो पत्थरचट्टा कई बीमारियों में बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसका बहुत महत्व बताया गया है। आयुर्वेद एक्सपर्ट्स की मानें तो इसकी तासीर ठंडी होती है ऐसे में इसका कई तरह की बीमारियों में इस्तेमाल होता है जैसे कि पेट में दर्द, पाचन संबंधी समस्याओं और स्किन से जुड़ी समस्याओं में लेकिन हर किसी के लिए इसका सेवन फायदेमंद नहीं होता। जैसे प्रेग्नेंट महिलाओं को कोई भी चीज खाने से पहले यह जानना चाहिए कि यह उनके लिए फायदेमंद है या नहीं। वैसे ही पत्थरचट्टा क्या प्रेग्नेंट महिलाओं को खाना चाहिए। आज आपको इस बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।

प्रेग्नेंसी में खाना चाहिए पत्थरचट्टा

आयुर्वेद के अनुसार, पत्थरचट्टे में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं ऐसे में यह कई तरह की बीमारियों में फायदेमंद साबित होगा। वहीं यदि बात करें कि प्रेग्नेंट महिलाएं इसे खानी चाहिए तो इस पर आयुर्वेद एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसकी तासीर ठंडी होती है ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाएं इसे खा सकती हैं। प्रेग्नेंट महिलाओं को गर्म तासीर वाली चीजें खाने से मना किया जाता है लेकिन वह पत्थरचट्टा खा सकती है लेकिन प्रेग्नेंसी की पहली और दूसरी तिमाही के शुरुआती दिनों में इसे खाने से बचना चाहिए। यदि प्रेग्नेंट महिला को कोई समस्या है या किसी मेडिकल कंडीशन से अगर वो जूझ रही है तो इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें ऐसे कई कंपाउंड मौजूद होते हैं जो महिलाओं की मेडिकल कंडीशन के लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं इसके कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

फायदे

किडनी स्टोन में फायदेमंद

पत्थरचट्टा के सेवन यदि प्रेग्नेंट महिलाएं प्रेग्नेंसी में करेगी तो इससे किडनी स्टोन की समस्या दूर होगी। कई बार प्रेग्नेंसी में उन्हें समझ नहीं आता कि उनकी किडनी में स्टोन है ऐसे में यदि आप समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो पत्थरचट्टा फायदेमंद रहेगा।

त्वचा से जुड़ी समस्याएं होगी दूर

इसका सेवन प्रेग्नेंट महिलाएं स्किन संबंधी समस्याएं दूर करने के लिए भी कर सकती हैं। अक्सर प्रेग्नेंसी के दिनों में कई महिलाएं स्किन संबंधी समस्याएं से जूझती हैं क्योंकि शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में पत्थरचट्टा का सेवन करने से परेशानी दूर होगी। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व रैशेज और खुजली से छुटकारा दिलवाएंगे।

हाई ब्लड प्रेशर करेगा कंट्रोल

इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। जो महिलाएं प्रेग्नेंसी में ब्लड प्रेशर संबंधी समस्याओं से जूझ रही हो वह पत्थरचट्टा खा सकती हैं। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा हालांकि एक बार आयुर्वेद एक्सपर्टस की सलाह जरुर लें।

नुकसान

. इसमें कुछ ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं जो यूट्रस के संकुचन का कारण बनेंगे।

. इसका सेवन करने से जी घबराना, डायरिया और उल्टी जैसी समस्या हो सकती है।

. इसका सेवन करने के कारण कई तरह की दवाईयों का असर भी प्रभावित होगा ।

. यदि लिवर से जूझ रही प्रेग्नेंट महिलाओं को पत्थरचट्टा नहीं खाना चाहिए।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *