सेप्सिस एक गंभीर और खतरनाक बीमारी है, जो शरीर में किसी संक्रमण के कारण उत्पन्न होती है। जब बैक्टीरिया, वायरस या फंगस जैसे पैथोजेन्स शरीर में प्रवेश करते हैं, तो इम्यून सिस्टम उनसे लड़ने की कोशिश करता है। लेकिन कभी-कभी यह प्रतिक्रिया इतनी तेज होती है कि शरीर के अंगों और टिशूज़ को नुकसान पहुंचने लगता है। इस स्थिति को सेप्सिस कहा जाता है। अगर इसका समय पर इलाज न किया जाए, तो यह जीवन के लिए खतरे का कारण बन सकता है।

सेप्सिस के लक्षण

सेप्सिस के लक्षण शुरू में सामान्य होते हैं, जिससे इसे पहचान पाना मुश्किल हो सकता है। इसके प्रमुख लक्षणों में शामिल हैं:

बुखार

कंपकंपी लगना

अत्यधिक थकावट और कमजोरी

सांस लेने में दिक्कत

लो ब्लड प्रेशर (कम रक्तचाप)

अक्सर लोग इन लक्षणों को साधारण संक्रमण समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर बुखार के साथ ये लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि सेप्सिस इलाज के बिना जानलेवा साबित हो सकता है।

मल्टी-ऑर्गन फेलियर

गंभीर स्थिति सेप्सिस की स्थिति तब और भी गंभीर हो सकती है जब समय पर इलाज न किया जाए। इससे शरीर के कई अंगों पर प्रभाव पड़ता है, जैसे कि किडनी, फेफड़े और दिल, जो काम करना बंद कर सकते हैं। अगर सेप्सिस की स्थिति और खराब होती है, तो मल्टी-ऑर्गन फेलियर हो सकता है, यानी शरीर के कई अंगों का काम रुक सकता है। इस वजह से समय पर इलाज बेहद जरूरी है।

सेप्सिस से बचाव के उपाय

हाथों की सफाई

सेप्सिस से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है हाथों की सफाई। रोजाना साबुन या अल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करें। खासकर खाने से पहले और शौचालय के बाद हाथ जरूर धोएं।

हेल्दी डाइट

शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन करें। इसमें हरी सब्जियां, फल, दाल और प्रोटीन को शामिल करें। एक मजबूत इम्यून सिस्टम शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत देता है।

चिकित्सकीय जांच और इलाज

सेप्सिस के शुरुआती लक्षणों पर ध्यान दें और समय पर इलाज करवाएं। डॉक्टर से सलाह लेकर जल्दी उपचार शुरू करें, ताकि शरीर के अंगों पर ज्यादा असर न पड़े।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *