लिपस्टिक मेकअप का एक अहम हिस्सा है। इससे खूबसूरती बढ़ जाती है और बिना लिपस्टिक के मेकअप कंप्लीट भी नहीं लगता। लेकिन यहां ये बात आती है कि किस रंग की लिपस्टिक लगानी चाहिए और क्यों। लिपस्टिक हमेशा मौके के हिसाब से, कपड़ों के लिहाज से और फिर स्किन टोन के हिसाब से मैच करनी चाहिए।

सांवली टोन के लिए

अक्सर सांवली लड़कियां लिपस्टिक चुनते समय गलती करती हैं कि वे एक बहुत हल्का शेड चुनती हैं। कभी-कभी लिपस्टिक के हल्के शेड होठों पर धुले हुए या राख जैसे दिखते हैं। इसलिए आप गुलाबी, वेलवेट, अंडरग्राउंड और गहरे लाल सिनेमैटिक रेड जैसे बोल्ड लिपस्टिक चुनें।

गोरी और मीडियम टोन

गोरी और मीडियम त्वचा पर कभी-कभी लिपस्टिक के गलत शेड के कारण आप अजीब से नजर आ सकते हैं। इसके अलावा रंग को निखारने के लिए हल्का-गुलाबी आइकॉन बेबी या पीची-गुलाबी एंजेल एलेसेंड्रा जैसा हल्का, मुलायम शेड चुन सकते हैं। अगर लाल या गुलाबी लिपस्टिक चुन रहे हैं तो रूबी-लाल हॉलीवुड विक्सन या कैंडी-गुलाबी कैंडी जैसे हल्के, चमकीले रंगों का चयन कर सकते हैं।

लिप लाइनर से मैचिंग

हमेशा लिपस्टिक और लिप लाइनर मैचिंग कलर का लगाएं। इससे आपको परफेक्ट लिपस्टिक लुक मिलेगा। लिपस्टिक का आपके लिप लाइनर के साथ तालमेल होना चाहिए। इससे होंठों को एक जैसा लुक मिलेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *