वजन घटाना के लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है। सबसे पहले उन चीजों का ध्यान रखना जो आप खा रहे हैं। ऐसी चीजें खाएं जो शरीर में फैट मेटाबोलिज्म को तेज करने के साथ बैली फैट घटाने में मदद करे। इतना ही नहीं ऐसी चीजों का सेवन करें जो शरीर में फाइबर और रफेज की मात्रा बढ़ाए, जिससे आंतों की गति तेज हो सके और वेट लॉस में आसानी।

कलौंजी का पानी

जो चीजें आपके बैली फैट को कम करने में लाभदायक है उनमें से एक है कलौंजी। इसके सेवन के लिए कलौंजी को पानी में डालकर छोड़ दें। थोड़ी सी हींग और नमक मिलाएं। इसके बाद पानी को अच्छी तरह से उबाल लें और फिर छान लें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं ओर सेवन कर लें।

कलौंजी छाछ

कलौंजी और छाछ दोनों ही फैट कम करने में मददगार है। इसके लिए कलौंजी, जीरा और हींग तीनों को तवे पर भून लें। जब इनका पाउडर बन जाए तो छाछ में मिलाकर पी लें।

कलौंजी के पानी के फायदे

बहुत जरूरी है कि वेट कम करना है तो पेट की गति में तेजी आए और कलौंजी इस काम में काफी आगे है, क्योंकि कलौंजी डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देता है जिससे वेट लॉस में मदद होती है। साथ ही कलौंजी को छाछ में मिलाकर पीने से शरीर के टॉक्सिन्स को फ्लश ऑउट करने में मदद होती है। शरीर में जमी गंदगी बाहर हो जाती है। कलौंजी के सेवन से पेट हेल्दी तरीके से काम करता है तो ऐसे में चाहते हैं कि आपका बैली फैट कम हो और पेट सही तरीके से काम करें तो कलौंजी का पानी सोने से पहले या कलौंजी की छाछ जरूर ट्राई करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *