अक्सर हम ऐसे कई मामलों के बारे में सुनते हैं जो हमें हैरान कर देते हैं। उन बातों पर यकीन भी करना भी मुश्किल होता है। अब ऐसी ही एक घटना महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से आई है। इस घटना में 32 साल की प्रेग्नेंट महिला के भ्रूण के अंदर भी एक भ्रूण मिला है। इस स्थिति को देख डॉक्टर खुद भी हैरान हो गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह बहुत ही दुर्लभ स्थिति है जिसमें एक भ्रूण के अंदर दूसरा भ्रूण पाया जाना हालांकि इसके कुछ मामले भी सामने भी आए हैं।

बहुत कम होते हैं ऐसे मामले

डॉक्टरों का कहना है कि इस दुर्लभ स्थिति का उन्हें तब पता चला जब प्रेग्नेंट महिला 35 हफ्तों से प्रेग्नेंट थी। वह अपने नियमित चेकअप के लिए बुलढाणा जिले के महिला अस्पताल में आई थी। अस्पताल में जब उसका अल्ट्रासाउंड हुआ तो डॉक्टरों को ऐसी स्थिति के बारे में पता चला। इस मामले पर डॉक्टरों का कहना है कि भ्रूण में भ्रूण काफी रेयर मामला होता है। यह स्थिति पांच लाख में से एक में ही पाई जाती है।

भारत में पहले आ चुके हैं 10-15 केस

डॉक्टरों ने बताया कि अब तक पूरे विश्व में ऐसे सिर्फ 200 मामले ही सामने आए हैं। यह सारे मामले प्रसव के बाद सामने आए हैं। इनमें से 10-15 मामले भारत के थे। डॉक्टर का कहना है कि – मैंने इस भ्रूण में कुछ असामान्य बातें भी देखी जो लगभग 35 हफ्तों का है। सामान्य रुप से बढ़ रहे एक भ्रूण के पेट में भ्रूण जैसी सरंचना देखी। मैं चौंक गया क्योंकि यह आम नहीं है। भ्रूण में भ्रूण मिलना एक ऐसी स्थिति है जो दुनिया के सबसे दुर्लभ मामलों में से एक ही है। हमने किसी और चिकित्सक की राय मांगी और रेडियोलॉजिस्ट ने स मामले की पुष्टि की।

क्या बच्चे को होगी कोई प्रॉब्लम?

जब महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर से इस बारे में पूछा गया कि महिला और पेट में पल रहे बच्चे को कोई नुकसान तो नहीं होगा तो पर उन्होंने कहा कि महिला को कोई भी प्रॉब्लम नहीं होगी लेकिन डिलीवरी के बाद जन्मे बच्चे का जल्दी उपचार नहीं हुआ तो उसकी ग्रोथ में भी बाधा आ सकती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *