अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक वीडियो शेयर की, जिसमें पीएम सेहत से जुड़ी कुछ बातें बताते हुए नजर आए। वहीं इस पोस्ट को X पर शेयर कर अक्षय कुमार ने कुछ प्वाइंटर्स में खुद को हेल्दी रखने की बात कही। वीडियो में पीएम स्वस्थ रहने के लिए बैलेंस्ड लाइफ के बारे में बात कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मोटापे की समस्या का जिक्र किया और इससे निपटने का इलाज भी बताया।
मोटापे की समस्या
पीएम वीडियो बताते हैं कि आप सभी फिटनेस का महत्व समझते हैं, इसलिए मैं आज एक ऐसी चुनौती की बात करना चाहता हूं, जो बहुत जरूरी है। आंकड़ों का कहना है कि हमारे देश में ओबेसिटी यानी मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। हर एक ऐज ग्रुप इससे बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। साथ ही अपनी चिंता व्यक्त की और कहा कि मोटापे की समस्या ही डायबिटीज और हार्ट डिजीज जैसी बीमारियों का रिस्क बढ़ाती है।
How true!! I’ve been saying this for years now…love it that the PM himself has put it so aptly. Health hai toh sab kuchh hai. Obesity se fight karne ke sabse bade hathiyaar
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 30, 2025
1. Enough sleep
2. Fresh air and Sunlight
3. No processed food, less oil. Trust the good old desi ghee… pic.twitter.com/CxnYjb4AHv
PM Modi का मंत्र
अक्षय कुमार द्वारा शेयर की गई वीडियो उत्तराखंड में नेशनल गेम्स के उद्घाटन समारोह में दिए गए भाषण का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि नेशनल गेम्स हमें ये ही सिखाते हैं कि फिजिकल एक्टिविटी, डिसिप्लिन और बैलेंस्ड लाइफ बहुत जरूरी है। उन्होंने देशवासियों को दो चीजों पर फोकस करने को कहा एक्सरसाइज और डाइट। उन्होंने हर दिन थोड़ा समय निकालकर एक्सरसाइज, टहलने से लेकर वर्कआउट करने तक, जो भी संभव हो करने को कहा।
तेल में करें कटौती
पीएम मोदी ने आगे डाइट पर फोकस करने को कहा कि खाना पौष्टिक होना चाहिए और अपने खाने में अनहेल्दी फैट को कम करें। अगर आप हर महीने दो लीटर खाने का तेल घर लाते थे, तो इसमें कम से कम 10 प्रतिशत की कटौती करें, क्योंकि मोटापे से बचने के ऐसे ही रास्ते हमें खोजने पड़ेंगे। बड़े बुजुर्ग भी ऐसा ही करते थे और ताजी और नेचुरल चीजें खाते थे।
अक्षय के फिटनेस टिप्स
वहीं अक्षय कुमार ने भी पीएम मोदी के फिटनेस टिप्स में कुछ जोड़ा है, जिसमें मोटापे से निपटने के लिए पर्याप्त नींद, फ्रेश हवा, सूरज की रौशनी, नो प्रोसेस्ड फूड, कम तेल और देसी घी में बना खाना। साथ ही किसी भी तरह का वर्कआउट करने को कहा और कहा कि मुझ पर भरोसा करो, क्योंकि रेगुलर एक्सरसाइज से आपकी लाइफ बदल जाएगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
