आजकल सोशल मीडिया पर हर चीज वायरल हो जाती है, और कभी-कभी कुछ ऐसी जानकारियां भी साझा की जाती हैं जो सीधे हमारी सेहत को प्रभावित कर सकती हैं। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल यह दावा कर रहा है कि उन्होंने सालों से पानी की जगह यूरिन पीने और उसे स्किनकेयर के रूप में इस्तेमाल करने के फायदे देखे हैं। उनका कहना है कि यह तरीका ओरल हेल्थ, घावों के इलाज, और पाचन के लिए भी लाभकारी है। लेकिन, क्या सच में यह तरीके सेहत के लिए फायदेमंद हैं? क्या विज्ञान इसका समर्थन करता है? आइये इसके बारे में जनत हैं।
यूरिन पीने और लगाने के संभावित साइड इफेक्ट्स
यूरिन शरीर का वेस्ट प्रोडक्ट है
यूरिन, शरीर द्वारा बाहर निकाले गए टॉक्सिन्स, यूरिया, क्रिएटिनिन और यूरिक एसिड का मिश्रण होता है। इन पदार्थों का पुनः शरीर में सेवन करना हानिकारक हो सकता है, क्योंकि ये शरीर के लिए अवांछनीय हैं। इनका फिर से सेवन करने से शरीर में अतिरिक्त टॉक्सिन्स इकट्ठे हो सकते हैं।
किडनी पर अतिरिक्त दबाव
किडनी का मुख्य कार्य शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना है। यदि आप यूरिन पीते हैं, तो इन टॉक्सिन्स को फिर से शरीर में प्रवेश कराया जाता है, जिससे किडनी पर अतिरिक्त दबाव बढ़ सकता है। लंबे समय तक यह किडनी फेल होने का कारण बन सकता है।
यूरिन में बैक्टीरिया और इंफेक्शन का खतरा
यदि कोई व्यक्ति बीमार है, तो उसके यूरिन में बैक्टीरिया या वायरस हो सकते हैं। इस यूरिन का सेवन करने या त्वचा पर लगाने से इन बैक्टीरिया का संक्रमण हो सकता है, जिससे विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
त्वचा पर जलन और एलर्जी
कई लोग जब यूरिन को स्किन पर लगाते हैं, तो उन्हें जलन, खुजली, रैशेज या एलर्जी की समस्या हो सकती है। यह समस्या तब और बढ़ जाती है जब किसी की त्वचा संवेदनशील हो।
डिहाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस
यूरिन में नमक और अन्य अपशिष्ट पदार्थ होते हैं, जिनका अत्यधिक सेवन शरीर में डिहाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन का कारण बन सकता है। इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है और स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
